Tuesday 11 July 2023

भक्ति संगीत पर निबंध Bhakti sangeet in hindi

भक्ति संगीत पर निबंध 

दोस्तों नमस्कार, आज हम आपके लिए लाए हैं भक्ति संगीत पर हमारे द्वारा लिखित यह आर्टिकल आप इसे जरूर पढ़ें तो चलिए पढ़ते हैं आज के हमारे इस आर्टिकल को

प्रस्तावना- भक्ति संगीत एक ऐसा संगीत है जिससे हर कोई ईश्वर की भक्ति में रम जाता है। आज के समय में हम धार्मिक स्थलों एवं घरों में भी भक्ति संगीत सुनते हैं, महिलाएं भक्ति संगीत गाने में पारंगत होती हैं। हमारे जीवन में भक्ति संगीत की एक अहम भूमिका है भक्ति संगीत बगैर जीवन अधूरा लगता है।

भक्ति संगीत के गायक एवं भक्ति संगीत के बारे में  भक्ति संगीत आज के समय में कई गायकों ने गाए हैं, उन्होंने ऐसे ऐसे भक्ति संगीत गाए हैं जिन्हें एक बार सुनने के बाद बार बार सुनने का मन करता है ऐसे ही बेहतरीन और प्रसिद्ध भक्ति संगीत गायिकाओं में प्रसिद्ध है अनुराधा पौडवाल। 

अनुराधा पौडवाल जी ने कई भक्ति संगीत गाए हैं इन्होंने कई देवी-देवताओं जैसे शिव जी, गणेश जी, लक्ष्मी जी आदि के बारे में भक्ति संगीत गाए हैं। गुलशन कुमार जी भक्ति संगीत के गायकों में काफी प्रसिद्ध हैं जिन्हें हर कोई जानता है इन्होंने भी हिंदू देवी देवताओं के बारे में कई संगीत गाये हैं जो हर एक नौजवान की आवाज बने हुए हैं। 

इन सबके अलावा सोनू निगम भी भक्ति संगीत गायकों में काफी प्रसिद्ध हैं वास्तव में इन सभी के भक्ति संगीत सुनने पर भक्ति में रम जाने का मन करता है।

भक्ति संगीत का महत्व- हमारे जीवन में भक्ति संगीत का काफी ज्यादा महत्व है। भक्ति संगीत सुनकर हमारा मन भगवान में ही समा जाने का करता है, हमेशा ईश्वर की पूजा करने का मन करता है।

दुनिया की कई सारी परेशानियों से दूर होकर यदि हम भक्ति संगीत सुनते हैं तो वास्तव में कई सारी चिंताओं से हम मुक्त हो जाते हैं और भक्ति संगीत सुनकर हमारा मन प्रसन्न हो जाता है। 

हम हमारे दैनिक जीवन में कई सारे कामकाज करते हैं जिससे हमारा दिमाग व्यस्त रहता है लेकिन भक्ति संगीत सुनकर हम काफी अच्छा महसूस करते हैं इसलिए हमारे जीवन में भक्ति संगीत का काफी महत्व है 

इसके अलावा आज के समय में हम देखते हैं कि कुछ लोगों की ईश्वर के प्रति आस्था थोड़ी कम होती जा रही है इसलिए भक्ति संगीत का आज के समय में काफी ज्यादा महत्व है। हमें भक्ति संगीत को काफी महत्व देना चाहिए और अपने बच्चों को भी भक्ति संगीत सुनाना चाहिए।

उपसंहार- भक्ति संगीत जीवन का एक हिस्सा है, कई सारे मशहूर गायकों ने कई बेहतरीन भक्ति संगीत गाए हैं जो हमें जरूर सुनने चाहिए और अपने बच्चों को भी सुनाना चाहिए जिससे हम सकारात्मकता की ओर आगे बढ़े।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा गया यह लेख भक्ति संगीत पर निबंध आप अपने दोस्तों में शेयर करें।

0 comments:

Post a Comment