विकसित भारत पर निबंध
विकसित भारत यानी प्रगतिशील भारत। आज हम देखें तो हमारा भारत तेजी से विकसित हो रहा है, भारत देश हरएक क्षेत्र में तेजी से विकास के पथ पर चल रहा है। आज हम बात करें भारत देश की आर्मी के बारे में तो हमारे भारत देश की आर्मी में कई ऐसे शस्त्र उपलब्ध हो चुके हैं जो वास्तव में किसी भी दुश्मन का सामना करने के लिए तैयार हैं, यह सब हमें विज्ञान ने उपलब्ध कराया है।
भारत देश विज्ञान की ओर तेजी से प्रगति कर रहा है। बात करें हम शिक्षा के क्षेत्र में तो आजकल लोग घर बैठे ही शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इंटरनेट के आधुनिक युग में बच्चों से लेकर नौजवान सभी शिक्षित हो गए हैं। लोग पढ़ाई करके अच्छी से अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं जैसा कि हम सभी जानते हैं कि कोरोनावायरस आजकल तेजी से फैल रहा है ऐसे में भारत जैसा विकसित देश तेजी से इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा दे रहा है जिससे हमारे भारत देश के बच्चों का समय भी खराब ना हो और उनका भविष्य उज्जवल हो साथ में वह सुरक्षित भी रह सकें।
आजकल हम देखें तो इस आधुनिक युग में बहुत सारे कार्य कंप्यूटर और ऑनलाइन के द्वारा होने लगे हैं, बहुत सारी जगह जैसे कि बैंक, रेलवे, हॉस्पिटल, स्कूल-कॉलेज सभी जगह कंप्यूटर एवं ऑनलाइन का बहुत ज्यादा उपयोग होने लगा है जिससे लोगों को कई तरह की सुविधाएं भी मिली है, यह सभी सुविधाएं हमें विज्ञान ने दी हैं।
विकसित भारत में विज्ञान का बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हमारा भारत देश और भी आगे विकसित होगा तो इसमें भी जरूर ही विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। हमारे इस विकसित भारत देश में तेजी से हर एक क्षेत्र में प्रगति हुई, स्वास्थ्य सेवाएं भी तेजी से विकसित हुई।
देश की सरकार ने कई ऐसी योजनाएं भी बनाई जिनके जरिए गरीब लोगों को आवास उपलब्ध हो सका, साथ में जरूरतमंद लोगों को, गरीब लोगों को कई तरह की मदद मिली, देश में कई नई नई योजनाएं शुरू की गई। वास्तव में हमारा भारत देश 21वीं सदी का विकसित भारत है और जरूर ही भारत देश तेजी से विकसित होगा।
दोस्तों हमारे द्वारा लिखा यह आर्टिकल viksit bharat essay in hindi आप अपने दोस्तों में शेयर जरूर करें और हमें सब्सक्राइब भी करें धन्यवाद।
0 comments:
Post a Comment