Sunday 10 January 2021

विज्ञान का विकास हिंदी निबंध vigyan ka vikas essay in hindi

 विज्ञान का विकास हिंदी निबंध

विज्ञान का विकास आज भारत देश ही नहीं पूरी दुनिया में तेजी से हो रहा है। विज्ञान के विकास की वजह से आज हमें बहुत कुछ साधन मिले हैं। देश ने इंटरनेट के क्षेत्र में प्रगति की। पहले जहां हम लोगों से बातचीत करने के लिए पत्र आदि का सहारा लेते थे लेकिन विज्ञान के विकास के साथ लोगों से संपर्क करने के साधन भी अलग-अलग होते गए और हम सभी लोगों का जीवन सुलभ हुआ। 

विज्ञान के विकास के रूप में लोग इंटरनेट के जरिए देश दुनिया की खबरें तुरंत पा सकते हैं यह विज्ञान के विकास से ही संभव हो सका है वरना पहले खबरें एक जगह से दूसरे जगह तक पहुंचने में काफी लंबा समय लग जाता था। आज हम टेक्नोलॉजी की बात करें तो यह टेक्नोलॉजी हमें विज्ञान की देन है। देश ने विज्ञान के क्षेत्र में विकास किया है।

 आज मोबाइल फोन को एक ऐसा यंत्र बना दिया है जिससे बह सिर्फ दूरसंचार के रूप में कार्य नहीं करता बल्कि उसके जरिए हम बहुत कुछ कर सकते हैं और यहां तक कि हम अपने घर बैठे कुछ काम भी कर सकते हैं। मोबाइल के जरिए हम बहुत सारे पैसे भी कमा सकते हैं। विज्ञान का यह विकास वास्तव में लोगों को चकित कर देने वाला है। पिछले कुछ दशकों में विज्ञान ने काफी तेजी से तरक्की की है।

 विज्ञान का विकास हरएक क्षेत्र में हमें देखने को मिल रहा है। विज्ञान का विकास पढ़ाई के क्षेत्र में हम देखें तो वास्तव में विद्यार्थियों की पढ़ाई में विज्ञान के विकास के साथ काफी महत्वपूर्ण भूमिका रही है, लोग विज्ञान के विकास के साथ दिन प्रतिदिन आगे बढ़ रहे हैं। कभी-कभी तो विज्ञान के विकास को देखते हुए लोग चकित भी होते हुए देखे गए हैं। आजकल हम देखें तो विज्ञान ने  इतना विकास कर लिया है कि आजकल बहुत सारे लोगों का कार्य केवल एक कंप्यूटर के द्वारा किया जा सकता है। 

आजकल हर एक सेक्टर में हमें कंप्यूटर और इंटरनेट देखने को मिलता है चाहे वह बैंकिंग सेक्टर हो या फिर स्कूल कॉलेज या कोई अन्य संस्थान हो। हर एक संस्थान में विज्ञान के विकास के साथ ही तेजी से कार्य शुरू होने लगा है। आने वाले समय में विज्ञान की देन इस टेक्नॉलॉजी के द्वारा ही ज्यादा से ज्यादा और जल्द से जल्द कार्य किए जाएंगे।

दोस्तों हमारे द्वारा लिखा लेख विज्ञान का विकास हिंदी निबंध अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूले और हमें सब्सक्राइब भी करें।

0 comments:

Post a Comment