Sunday 10 January 2021

मेहनत पर निबंध Essay on mehnat in hindi

 मेहनत पर निबंध

essay on mehnat ka fal in hindi

मेहनत एक ऐसा शब्द है जिसके बारे में वही इंसान ठीक तरह से बता सकता है जिसने मेहनत की होती हैं। मेहनत करके लोग पैसा कमाते हैं और अपने दैनिक जीवन को चलाते हैं। 

मेहनत कई तरह के लोग करते हैं गरीब लोग जो मेहनत मजदूरी करके या मेहनत करके पैसा कमाते हैं, मध्यम वर्ग के लोग जो अपना खुद का छोटा मोटा बिजनेस या जॉब करके पैसा कमाते हैं, अमीर लोग जो ज्यादातर अपने दिमाग से मेहनत करके पैसा कमाते हैं। मेहनत किसी भी तरह की हो लेकिन मेहनत तो मेहनत ही होती है और मेहनत के बारे में वही इंसान अच्छी तरह से समझ सकता है जो मेहनत करता है। 

एक गरीब वर्ग का व्यक्ति सुबह से शाम तक पसीना बहाता है और मेहनत करता है और केवल उतना ही पैसा कमा पाता है जिससे उसके परिवार और उसका ठीक तरह से खर्चा चल पाए। एक मध्यम वर्ग का व्यक्ति मेहनत करता है और दिन भर की मेहनत से वह अपने जीवन को थोड़ा आसान बना लेता है। 

एक अमीर व्यक्ति जो सबसे ज्यादा दिमाग से मेहनत करता हैं और अपने दिमाग के जरिए ही वह देश दुनिया में बड़ी पहचान बनाते हैं और अपने सारे सपने पूरे करते हैं। इस तरह से हम देखें तो अलग अलग तरह के लोग अलग अलग तरह से मेहनत करते हैं। मेहनत वास्तव में ऐसी है जिसके जरिए हम असंभव को भी संभव कर सकते हैं। 

मेहनत करना अपने आपमें एक कला है लोग जितनी ज्यादा बार मेहनत करते हैं वह मेहनत करने के उस क्षेत्र में परफेक्ट होते जाते हैं। मेहनत अगर सही जगह, सही क्षेत्र में, सही तरह से की जाती है तो उसके परिणाम बहुत ही ज्यादा अच्छे मिलते हैं लेकिन यदि आप सही क्षेत्र में सही तरह से  मेहनत नहीं करते तो ज्यादा मेहनत करने के परिणाम भी आपको ठीक नहीं मिलते इसलिए मेहनत हमको जरूर करना चाहिए लेकिन सही जगह पर मेहनत करने के हमें अच्छे परिणाम मिलते हैं, हमें बहुत सारा फायदा भी मिलता है।

भगवान ने मेहनत करना मनुष्य को एक बहुत बड़ा तोहफा दिया है। मनुष्य मेहनत करके अपने जीवन में सब कुछ पा सकता है। वह गरीब से अमीर भी बन सकता है और देश दुनिया में नाम कमा सकता है और अपने जीवन में वह सब कुछ पा सकता है जिसकी वह कल्पना करता है।

दोस्तों हमारे द्वारा लिखा यह आर्टिकल Essay on mehnat in hindi आप अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूले और हमें सब्सक्राइब भी करें।

0 comments:

Post a Comment