Saturday 16 January 2021

हमारे दैनिक जीवन में विज्ञान पर निबंध Hamare dainik jeevan mein vigyan 600 shabd

 हमारे दैनिक जीवन में विज्ञान पर निबंध

हमारे दैनिक जीवन में विज्ञान का बहुत ही महत्व है। विज्ञान जिसके जरिए आज दुनिया का हर एक क्षेत्र प्रभावित हुआ है। आज हम देखें तो विज्ञान ने हरएक क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है जिससे हम भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और बहुत कुछ बेहतर तरीके से कर रहे हैं। 

विज्ञान ने हमें कई तरह के मनोरंजन के साधन दिए हैं जिसके जरिए बच्चे, नौजवान अपना टाइम पास कर सकते हैं। विज्ञान ने मनोरंजन के साधन के रूप में टीवी, इंटरनेट, रेडियो आदि दिए हैं जिसके जरिए लोग घर पर रहते हुए भी मनोरंजन कर सकते हैं, साथ में कई जगह की खबरें भी देख सकते हैं, अपने पसंद की फिल्में देख सकते हैं, अपने पसंद के धारावाहिक देख सकते हैं।

 हमारे दैनिक जीवन में विज्ञान ने खेलों के क्षेत्र में भी प्रगति की है। आज लोग विज्ञान की टेक्नोलॉजी के जरिए खेलकूद मोबाइल, कंप्यूटर के जरिए कर सकते हैं। जरूरी नहीं कि आजकल हम खेलकूद के लिए घर जाकर ग्राउंड में खेलकूद करें हम अपने घर बैठे भी खेलकूद कर सकते हैं।

इसके अलावा हम पढ़ाई को बेहतरीन ढंग से कर सकते हैं। आजकल हम देखें बहुत सारे बच्चे मोबाइल, कंप्यूटर, इंटरनेट के जरिए पढ़ाई करते हैं, वीडियो कांफ्रेंस के जरिए भी अपने शिक्षकों से जुड़े होते हैं, यह सब हमारे दैनिक जीवन मैं दिन प्रतिदिन आजकल देखने को मिल रहा है।

 लोग इस वैज्ञानिक युग में बहुत से अन्य क्षेत्रों में भी दिन प्रतिदिन प्रगति कर रहे हैं। वैसे यदि विज्ञान ना होता तो हम अपने दोस्तों, रिश्तेदारों से बातचीत करने के लिए किसी भी तरह से उनसे संपर्क करने के लिए कई अन्य साधनों का सहारा लेते जिसमें काफी ज्यादा समय लगता लेकिन आजकल हम किसी व्यक्ति से फोन के जरिए बात कर सकते हैं, मोबाइल फोन या कंप्यूटर के जरिए हम उसके साथ वीडियो कॉलिंग पर भी बात कर सकते हैं, इंटरनेट पर देश दुनिया की खबरें तुरंत पा सकते हैं, यह सब बदलाव विज्ञान ने ही हमारे दैनिक जीवन में किया है।

 वास्तव में विज्ञान का हमारे दैनिक जीवन पर काफी महत्वपूर्ण योगदान है।

दोस्तों आप हमें बताएं कि हमारे द्वारा लिखा ये आर्टिकल हमारे दैनिक जीवन में विज्ञान पर निबंध आपको कितना पसंद आया। यदि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो कमेंटस जरूर करें और सब्सक्राइब करना ना भूले।

0 comments:

Post a Comment