Saturday 8 July 2023

जीवन में दया का महत्व निबंध Jivan me daya ka mahatva in hindi

जीवन में दया का महत्व निबंध

दोस्तों नमस्कार, कैसे हैं आप सभी दोस्तों आज हम आपके लिए लाए हैं जीवन में दया का महत्व पर हमारे द्वारा लिखित लेख आप इसे जरूर पढ़ें तो चलिए पढ़ते हैं आज के हमारे इस आर्टिकल को 

प्रस्तावना- जीवन में दया बहुत ही महत्व रखती है। यदि हमारे अंदर दया का भाव है तो हम वास्तव में बहुत आगे बढ़ सकते हैं और दूसरों की प्रशंसा के योग्य भी बन सकते हैं क्योंकि दया सबसे ज्यादा जरूरी है।  

दया का महत्व- जीवन में दया का बहुत ही विशेष रूप से महत्व है। कई सारे लोग ऐसे होते हैं जो गुस्सा अधिक करते हैं गुस्सा मनुष्य का शत्रु है वहीं दूसरी ओर यदि हम दया का भाव रखें तो वास्तव में हम कई सारी परेशानियों से बच सकते हैं और गुस्से रूपी दुश्मन से भी बच सकते हैं। एक इंसान का गुण ही होता है दयालुता।

इंसान में दया का भाव नहीं है तो इंसान कई गुणों से परिपूर्ण होते हुए भी गुणहीन दिखता है। एक इंसान को सब पर दया करनी चाहिए, एक इंसान को इंसान पर दया करना चाहिए, एक इंसान को जीवो पर दया करनी चाहिए। 

जीवन में दया का काफी महत्व है। यदि हम जीवन में दया का भाव रखते हुए, दया को अपने जीवन में सबसे महत्वपूर्ण समझते हुए दया करते हैं तो वास्तव में दूसरे लोग भी हमारी प्रशंसा करते हैं। 

दया मनुष्य मैं तो होती है साथ में कई जीव जंतुओं में भी दया का भाव देखा जाता है। दया विशेषकर मनुष्य का प्रमुख गुण है। मनुष्य को दूसरों पर दया करनी चाहिए क्योंकि जो मनुष्य दूसरों पर दया करता है जीवन में आगे बढ़ते हुए हर किसी की प्रशंसा के योग्य बनता है। 

यदि आपका कोई दुश्मन है और आप उस पर भी दया कर देते हैं तो वह भी आपके आगे सिर झुकाता है। कई बार मनुष्य से गलती हो जाती है तो कई बार मनुष्य जानबूझकर गलती करता है। आपको किसी व्यक्ति को एक बार माफ जरूर करना चाहिए उस पर दया जरूर करनी चाहिए। 

आज के समय में कई लोग ऐसे भी हैं जिनके अंदर दया का भाव ना के बराबर है ऐसे लोग मनुष्य कहलाने योग्य भी नहीं है। यदि मनुष्य होकर भी आपके अंदर दया का भाव नहीं है तो वास्तव में आपके अंदर बहुत बड़ी कमी है। दयालुता हर एक मनुष्य में होनी चाहिए।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह लेख आप अपने दोस्तों में शेयर करें और हमें सब्सक्राइब करें धन्यवाद।

0 comments:

Post a Comment