Thursday 8 June 2023

भारत में घरेलू हिंसा पर निबंध Gharelu hinsa par nibandh

Gharelu hinsa par nibandh 

दोस्तों नमस्कार, आज हम आपके लिए लाए हैं घरेलू हिंसा पर हमारे द्वारा लिखित यह लेख आप इसे जरूर पढ़ें तो चलिए पढ़ते हैं घरेलू हिंसा पर हमारे द्वारा लिखित इस निबंध को

प्रस्तावना- आज के समय में घरेलू हिंसा हमें काफी ज्यादा देखने को मिलती है। घरेलू हिंसा अधिकतर महिलाओं के साथ होती है महिला चाहे तो इसके प्रति आवाज उठाकर कड़ी कार्रवाई करवा सकती हैं लेकिन आज के समय में ज्यादातर महिलाएं इस और आवाज नहीं उठाती और घरेलू हिंसा दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाना महिलाओं का कर्तव्य है।

घरेलू हिंसा क्या है यह किस प्रकार की जाती है- आज के समय में हम देखते हैं की महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा की जाती है, महिलाओं को कई तरह से प्रताड़ित किया जाता है। दहेज प्रथा जैसी कुप्रथाओं के नाम पर महिलाओं को परेशान किया जाता है इस वजह से कई सारी महिलाएं आत्महत्या भी कर लेती है।

घरेलू हिंसा केवल पुरुष वर्ग के द्वारा ही नहीं बल्कि घर की कुछ महिलाओ के द्वारा भी महिलाओं के साथ ऐसा किया जाता हैं, उन्हें कई तरह से प्रताड़ित किया जाता हैं। 

घर के सदस्य दहेज प्रथा के अलावा भी और भी कई वजहों से महिलाओं पर दबाव डालने की कोशिश करते हैं, यहां तक कि महिला का पति भी उस पर कई तरह से घरेलू हिंसा करता है।

कहीं जगह पर तो यह मारपीट तक देखा गया है। अधिकतर महिलाएं ऐसी होती हैं जो इस तरह की घरेलू हिंसा की शिकायत नहीं करती, वह बदनामी से डरती हैं। 

दरहसल वह डरती हैं कि इससे मेरा परिवार बिखर जाएगा और मेरे माता-पिता को भी कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा यही सोचकर महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार होती जाती हैं और इसके खिलाफ आवाज नहीं उठाती।

घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज कैसे उठाए- घरेलू हिंसा के खिलाफ महिलाएं कई तरह से आवाज उठा सकती हैं। महिलाएं परिवार की समस्याओं को सुलझाने वाले केंद्र में अपील कर सकती हैं और परिवार के निपटारे को आराम से सुलझा सकती हैं।

महिलाएं अपने माता-पिता से इस बारे में कहकर घरेलू हिंसा को दूर करने में मदद ले सकती हैं। इसके अलावा यदि महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा अधिक बढ़ गई है या यह मामला मारपीट तक पहुंच गया है तो महिलाएं बिल्कुल भी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाने में बिल्कुल भी ना हिचकिचाए 

क्योंकि यदि महिलाएं आज आवाज नहीं उठाती तो परिवार के सदस्य और भी कई तरह से प्रताड़ित करेंगे वास्तव में महिलाओं को घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज जरूर उठानी चाहिए।

यदि महिलाएं घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाती हैं तो जाहिर सी बात है दूसरी महिलाओं को भी शिक्षा मिलेगी, वह भी आगे बढ़ेगी और घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएंगी और हमारा भारत देश मजबूत होगा।

उपसंहार- हम सभी को चाहिए कि हम घर में घरेलू हिंसा ना होने दें और घरेलू हिंसा के बारे में महिलाओं को जागरूक करें और इसके खिलाफ आवाज उठाने के प्रति जागरूक कारें तभी हम महिलाओं को सुरक्षित रख सकते हैं और उनको कई तरह की परेशानियों से निकाल सकते हैं।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह आर्टिकल आप अपने दोस्तों में शेयर करें और हमें सब्सक्राइब करें धन्यवाद।

0 comments:

Post a Comment