Sunday 26 November 2023

Essay on देश को आत्मनिर्भर बनाने में विद्यार्थियों का योगदान in Hindi

 Essay on देश को आत्मनिर्भर बनाने में विद्यार्थियों का योगदान in Hindi 

दोस्तों नमस्कार आज हम पढ़ेंगे देश को आत्मनिर्भर बनाने में विद्यार्थियों का क्या क्या योगदान है तो चलिए आज के हमारे इस आर्टिकल को पढ़ते हैं।


प्रस्तावना - देश को आत्मनिर्भर बनाने में विद्यार्थियों का काफी महत्वपूर्ण योगदान होता हैै। विद्यार्थी ही होता है जो जीवन में अच्छी तरह से पढ़ाई करके देश के लिए कुछ करता हैं। यदि विद्यार्थी आत्मनिर्भर हो जाए तो वास्तव में देश भी आत्मनिर्भर होगा विद्यार्थियों की सूची पूरे देश को आत्मनिर्भर बना सकती हैै।

देश को आत्मनिर्भर बनाने में विद्यार्थियों का योगदान - वास्तव में देश को आत्मनिर्भर बनाने में विद्यार्थियों का सबसे ज्यादा योगदान होता है क्योंकि विद्यार्थियों की उम्र होती है जिस उम्र में वह जो सोचते हैं  उनके साथ में होने लगता है यदि विद्यार्थी अपने आप को आत्मनिर्भर समझे और जीवन में कुछ अच्छा करें, आगे बढ़ने की कोशिश करें तो वास्तव में देश आत्मनिर्भर बन सकता है।

 आज के समय में हम देखते हैं विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कुछ योजनाएं चलाई हैं जिसके तहत युवाओं को कई ऐसे क्षेत्रों की तैयारी करने का मौका मिलता है। गरीब से गरीब विद्यार्थी भी ऐसी योजनाओं का फायदा लेकर आत्मनिर्भर बन सकता है।

 कौशल विकास योजना ऐसी योजना है जिसके जरिए विद्यार्थियों को मुफ्त में अपने कौशल के बारे में शिक्षा लेने का मौका मिलता है अपना खुद का कुछ कर सके एनी अपना खुद का बिजनेस कर सके तो वास्तव में वह खुद तो रोजगार पाई सकता है और अन्य लोगों को भी रोजगार दे सकता है। यदि हमारे भारत देश के विद्यार्थियों की ऐसी सोच होती है तो वास्तव में हमारा भारत देश आत्मनिर्भर भारत बन सकता है।

यह सब केवल विद्यार्थियों के दम पर ही हो सकता है क्योंकि विद्यार्थी होते हैं जिनसे देश का भविष्य होता है। विद्यार्थियों के ऊपर ही जिम्मेदारी होती है कि वह अपने देश को किधर ले जाना चाहते हैं वास्तव में विद्यार्थियों की सोच उन्हें काफी आगे बढ़ा सकती है और देश को आत्मनिर्भर बना सकती है। आज की युवा पीढ़ी सच में हमारे भारत देश को काफी आगे ले जा सकती है। 

उपसंहार - वास्तव में देश को आगे बढ़ाने में या आत्मनिर्भर बनाने में युवाओं का सबसे ज्यादा योगदान होता है। हमें युवाओं को एक नई और अच्छी राह पर चलाना चाहिए। विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए माता पिता, शिक्षक सभी का कर्तव्य होता है कि वह विद्यार्थियों को सही राह पर चलाएं और आत्मनिर्भर बनने में मदद करें।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह आर्टिकल आप अपने दोस्तों में शेयर करें और हमें सब्सक्राइब करें धन्यवाद।

0 comments:

Post a Comment