Sunday 3 December 2023

सेब के पेड़ पर निबंध sev ke ped par nibandh

सेब के पेड़ पर निबंध

दोस्तों नमस्कार आज हम आपके लिए लाए हैं सेब पर निबंध हमारे द्वारा लिखित इस आर्टिकल को आप जरूर पढ़ें चलिए पढ़ते हैं आज के हमारे इस आर्टिकल को।
                        sev ke ped par nibandh

प्रस्तावना - सेब का पेड़ भारत देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पाया जाता है इंग्लैंड में भी सेव देवता का उपहार माना जाता है सेवफल काफी स्वादिष्ट होता है यह काफी महत्वपूर्ण भी होता है क्योंकि इससे कई बीमारियां दूर हो जाती हैं।

अन्य जानकारियां -  सेवफल अक्सर पहाड़ी वाले इलाकों में पाया जाता है भारत देश में यह अधिकतर कश्मीर में पाया जाता है। कश्मीर में चारों और हमें ऐसे फल नजर आते हैं वहां से ही देश के विभिन्न राज्यों में यह पहुंचते हैं। 

सेवफल पूरी दुनिया का पसंदीदा फल है यह हड्डियों को मजबूत करता है, शरीर को सुंदर बनाता है, चेहरे पर चमक लाता है, खून बढ़ाता है। 

जब भी हम बीमार हो जाते हैं तो डॉक्टर हमें सेवफल खाने की सलाह देता है क्योंकि सेवफल बीमारी को दूर करने वाला बेहतरीन फल है। यह स्वाद में मीठा होता है इसका रंग लाल एवं हरा होता है ज्यादातर लोग लाल रंग के सेवफल को लेना पसंद करते हैं। 

सेवफल में लगभग 10 बीज होते हैं यदि इन बीजों को लगाया जाए तो सेव फल का पेड़ लग सकता है सेवफल आकार में गोल होता है हमें यह बाजार में आसानी से मिल जाता है। बच्चों, बूढ़ों, नौजवान सभी को सेवफल खाना पसंद होता है क्योंकि सेवफल का स्वाद मीठा होता है।

उपसंहार -  हमें सेवफल का महत्व समझना चाहिए क्योंकि सेवफल खाने से एक नहीं अनेकों बीमारियां दूर हो जाती हैं सेबफल हमें बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। कहते हैं कि सेव फल को खाने से याददाश्त तेज होती है सेव फल को हमें नियमित तौर पर खाना चाहिए।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह sev ke ped par nibandh लेख आप अपने दोस्तों में शेयर करें और हमें सब्सक्राइब जरूर करें।

0 comments:

Post a Comment