Saturday 2 July 2022

मिट्टी के बर्तन पर निबंध Mitti ke bartan essay in hindi

मिट्टी के बर्तन पर निबंध 

प्रस्तावना- मिट्टी के बर्तन काफी उपयोगी साबित होते हैं। मिट्टी के बर्तनों से हमें काफी लाभ भी प्राप्त होते हैं। प्राचीन काल से अभी तक मिट्टी के बर्तनों का उपयोग हम करते हुए आ रहे हैं मिट्टी के बर्तन सस्ते भी होते हैं और काफी महत्वपूर्ण भी होते हैं।

मिट्टी के बर्तन एवं उनका उपयोग- मिट्टी के कई सारे बर्तन हैं जो कि काफी पुराने समय से चलन में है। मिट्टी के बर्तनों में सबसे पहले हम जानते हैं कढ़ाई के बारे में। 

कढ़ाई जोकि मिट्टी की बनी होती है जिसके जरिए हम पूरी, पकौड़ी आदि बना सकते हैं जिसे हम चूले या गैस पर रख सकते हैं और अपने भोजन को बना सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि कढ़ाई में पूरी या पकौड़ी बनाने से उस्मा भी कम लगती है जिससे हमारी बचत होती है इसके अलावा हम मिट्टी के तवे का उपयोग भी करते हैं। 

मिट्टी का तवा रोटी बनाने के काम में आता है जिसके जरिए हम रोती सेक सकते हैं। कई सारे लोगों को मिट्टी के तवे में बनाई हुई रोटी काफी पसंद आती हैं वास्तव में मिट्टी के तवा में बनाई हुई रोटी का स्वाद ही अलग होता है, लोगों को वह बहुत ही भाता है। 

कटोरा जिसका उपयोग हम कई तरह से कर सकते हैं इसमें हम कई तरह के तरल पदार्थ जैसे कि सब्जी, पानी आदि ले सकते हैं यह काफी उपयोगी है। 

इसके अलावा हम मटका का उपयोग भी करते हैं। मटका मिट्टी का बनाया हुआ होता है जो आज भी लोग सबसे ज्यादा उपयोग करते हैं दरअसल मटके में रखा हुआ पानी ठंडा बना हुआ रहता है।

इसका पानी पीने में काफी स्वादिष्ट भी लगता है इसलिए मटके का उपयोग प्राचीन काल से आज भी लोग करते हैं। मटका काफी उपयोगी है मटका पानी को भरने के काम में आता है ज्यादातर घरों में यह आज भी देखने को मिल सकता है। 

वास्तव में यह सभी घरेलू मिट्टी से बनाए गए बर्तन आज के समय में भी उपयोग में लिए जाते हैं उनका काफी उपयोग है।

उपसंहार- मिट्टी के बनाए हुए बर्तनों को काफी उपयोग तो है ही साथ में यह हम सभी के लिए काफी लाभदायक भी हैं इनका उपयोग करने से कई तरह के लाभ होते हैं। हम कई तरह की बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं और अपने कुछ रुपए भी बचा सकते हैं।

दोस्तों हमारे द्वारा लिखे इस आर्टिकल मिट्टी के बर्तन पर निबंध को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें धन्यवाद।

0 comments:

Post a Comment