Saturday 2 July 2022

लाख की चूड़ियाँ पर निबंध Essay on lakh ki chudiyan in hindi

लाख की चूड़ियाँ पर निबंध 

प्रस्तावना- लाख की चूड़ियां हमारे भारत देश में दुकानों पर बेची जाती हैं, यह महिलाओं के हाथों को सुंदरता प्रदान करती हैं। लाख की चूड़ियां विशेषकर कई त्योहारों जैसे कि करवा चौथ, दिवाली, रक्षाबंधन आदि पर विशेष रूप से खरीदी जाती हैं क्योंकि इन त्योहारों पर लाख की चूड़ियां पहनने से महिलाएं और भी ज्यादा सुंदर दिखती हैं।

लाख की चूड़ियों का महत्व- प्राचीन काल से ही लाख की चूड़ियों का महत्व रहा है। हम बाजार में चूड़ियों की दुकान पर लाख की चूड़ियां विशेष रूप से देखते हैं। दरहसल लाख के साथ कई तरह के रंग मिलाकर लाख से लाख की रंग बिरंगी चूड़ियां बनाई जाती हैं जो काफी महत्वपूर्ण होती हैं और बहुत ही सुंदर दिखती हैं। 

बाजार में हमें लाख की चूड़ियां चूड़ियों की दुकान पर देखने को मिल जाती हैं जो कि महिलाओं को काफी आकर्षक लगती हैं। लाख की चूड़ियां कांच की चूड़ियों के मुकाबले महंगी मिलती हैं क्योंकि यह मजबूत भी होती हैं। 

लाख एक कीड़े से प्राप्त होती है जो काफी छोटे-छोटे कीड़े होते हैं उनके शरीर से लाख प्राप्त होती है उस लाख को पहले पिघलाया जाता है उसके बाद उसे गोलाकार आकार दिया जाता है उसकी चूड़ियां बनाई जाती हैं और उसमे कई तरह के रंग भी मिलाए जाते हैं जिससे वह रंग बिरंगी दिखती हैं वास्तव में लाख की चूड़ियां महिलाओं को अपनी ओर काफी आकर्षित करती हैं क्योंकि यह बहुत ही सुंदर भी होती हैं और मजबूत भी होती है। 

कई तरह के त्योंहार जैसे कि रक्षाबंधन, दीपावली आदि पर महिलाओं के लिए इन चूड़ियों का विशेष रूप से महत्व होता है, करवा चौथ जैसे त्योहारों में भी इन चूड़ियों का विशेष महत्व होता है। करवा चौथ में जब महिलाएं इन लाख की चूड़ियों को पहनती हैं तो उनकी सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं और वह अपने पति को अपनी ओर आकर्षित कर पाती है।

उपसंहार- लाख की चूड़ियां हर एक स्त्री के लिए काफी महत्वपूर्ण है। शादी विवाह में दुल्हन लाख की चूड़ियां पहनना पसंद करती है । कई त्योहारों के अवसर पर भी स्त्रियों लाख की चूड़ियां पहनते हैं।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह आरतीकल लाख की चूड़ियाँ पर निबंध ज्यादा से ज्यादा शेयर करें धन्यवाद।


0 comments:

Post a Comment