Saturday 2 July 2022

कुम्हार पर निबंध Essay on pottery in hindi

कुम्हार पर निबंध 

प्रस्तावना- कुम्हार हमारे समाज का एक बहुत ही महत्वपूर्ण व्यक्ति होता है, जो मिट्टी के बर्तन बनाने का कार्य करता है। वह कई तरह के ऐसे आकर्षक बर्तन एवं आवश्यक वस्तुएं बनाता है जो हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण होती हैं जिनका उपयोग करके हम अपने कार्यों को और सरल बना पाते हैं।

कुम्हार के कार्य- आज के समय में हम देखते हैं कि लोग आधुनिकता की ओर तेजी से बढ़ते जा रहे हैं और कई तरह के आधुनिक बर्तनों का उपयोग करते हैं लेकिन आज भी ज्यादातर घरों में कुम्हार के बनाए गए मिट्टी के बर्तनों, मूर्तियों एवं कई तरह के खिलौनों का उपयोग किया जाता है। 

कुम्हार इस तरह के मिट्टी से बनाए गए खिलौनों, बर्तन आदी को बनाने के लिए काफी मेहनत करता है। वह सुबह-सुबह ही अपने वाहन के जरिए मिट्टी लेने के लिए जाता है और कठिन परिश्रम करके वह बर्तन बनाने योग्य मिट्टी लेता है और बहुत दूर से मिट्टी अपने घर तक लाता है और कुम्हार मिट्टी से बर्तन, खिलौने एवं मूर्तियां बनाने के लिए काफी मेहनत करता है। 

इन सभी को बनाने में उसे काफी समय भी लगता है, काफी समय बाद वह मिट्टी के बर्तन, खिलौनों एवं मूर्तियों को धीरे धीरे बनाना शुरू कर देता है। कुम्हार मिट्टी के बने हुए बर्तन जैसे कि मटका, कटोरा आदि बनाता है। मटका का उपयोग हम पानी भरने के लिए करते हैं जिससे पानी लंबे समय तक ठंडा बना रहता है। गर्मियों में इसका उपयोग आज भी किया जाता है। शहर के लोग भी मटके में पानी भरकर आज भी रखते हैं और इसके पानी का लाभ उठाते हैं।

इसके अलावा कटोरे का उपयोग लोग कई तरह के तरल पदार्थ जैसे की सब्जियां, जल इत्यादि को भरने में करते हैं इसके अलावा कुम्हार कई तरह की भगवान की मूर्तियां भी बनाते हैं जिनका उपयोग हम कई तरह के त्योहारों पर करते हैं एवं घर में ईश्वर की पूजा करने के लिए भी उन मूर्तियों को रखा जाता है। 

कुम्हार मिट्टी के कई सारे बर्तन, ईश्वर की मूर्तियां बनाते हैं इसके अलावा यह बच्चों के खिलौने बनाते हैं जैसे कि बैलगाड़ी, ट्रैक्टर जो कि बच्चों के मनोरंजन के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं। वास्तव में कुम्हार अपनी कला में निपुण होते हैं यह कई तरह के बर्तन, खिलौने, मूर्तियां आदि बनाते हैं जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

उपसंहार- वास्तव में कुम्हार के द्वारा बनाए हुए बर्तन काफी उपयोगी होते हैं जो आज के समय में भी काफी महत्वपूर्ण है। कुम्हारों के द्वारा बनाए गए बर्तन, खिलौने, मूर्तियां आज के समय में भी लोग काफी पसंद करते हैं। हमें इस प्राचीन भारतीय कला का सम्मान करना चाहिए और इसे बढ़ावा देना चाहिए। 

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह लेख कुम्हार पर निबंध आप अपने दोस्तों में शेयर करें।

0 comments:

Post a Comment