Sunday 5 June 2022

भारत का बदलता स्वरूप पर निबंध Badalta bharat essay in hindi

भारत का बदलता स्वरूप पर निबंध 

प्रस्तावना- आज के समय में हम सभी को भारत का बदलता स्वरूप देखने को मिल रहा है। पहले से लेकर आज तक हमारे भारत देश में कई सारी चीजें बदल रही हैं इन बदलती हुई चीजों से कई बार हम देखते हैं कि हमें कई तरह का लाभ प्राप्त होता है, वहीं दूसरी ओर देखें तो इन बदलती हुई चीजों से हमारा केवल नुकसान ही होता है। 

हमें इस बदलते भारत के स्वरूप के साथ जरूर बदलना चाहिए लेकिन इतना भी नहीं बदलना चाहिए कि हमारी भारतीय संस्कृति पर इसका बहुत ज्यादा दुष्प्रभाव पड़े।

भारत का बदलता स्वरूप- भारत आज के समय में तेजी से बदल रहा है। आज के समय में हम देखे तो भारत के लोग वेस्टर्न कल्चर को मान रहे हैं इसी तरह के कल्चर के अनुसार उनका पहनावा है। चाहे वह लड़का हो या लड़की हर कोई इस वेस्टर्न कल्चर के अनुसार खुद को बदलते हुए देखे जा रहे हैं। 

यहां तक कि आज के समय में वेस्टर्न कल्चर के बदलते इस समय में कई लोग यह भी भूल जाते हैं कि वह इस कल्चर की आड़ में अपने शरीर को दिखा रहे हैं, यह सही नहीं है। 

कई लोग ऐसे होते हैं जो इस कल्चर में कटे फटे कपड़े पहनने लगै हैं यह उनकी केवल मूर्खता है। हमें हमारे भारत की वेशभूषा पर गर्व होना चाहिए, भारत की वेशभूषा को ही प्रमुखता देनी चाहिए, इस तरह की विदेशी वेशभूषा केवल हमारी भारतीय संस्कृति का नुकसान कर रही है। 

आज के समय में हम देखें तो इस बदलते भारत में अंग्रेजी भाषा काफी तेजी से फेमस हो रही है लेकिन हमको समझना चाहिए कि जिन अंग्रेजो ने हमारे देश को गुलाम बनाया, हमारे साथ कई तरह के अत्याचार किए उनकी भाषा को हम इतनी प्रमुखता क्यों दे रहे हैं। हमें हमारी भाषा हिंदी और संस्कृत पर गर्व होना चाहिए, इन्हें प्रमुखता देनी चाहिए। 

भारत के कई सारे ऐसे रीति रिवाज जो काफी पहले काफी चलन में थे लेकिन आजकल के समय में लोग उन्हें नहीं मानते, यह सही नहीं है। हमें भारतीय संस्कृति के अनुसार अपने जीवन को यापन करना चाहिए, हमारे भारत में इस तरह के कुछ बदलाव ठीक नहीं हो रहे हैं लेकिन कुछ बदलाव ऐसे भी हैं जो बहुत ही महत्वपूर्ण है।

आज के समय में कई तरह की आधुनिक मशीनें हमारे भारत के पास हैं जिनका उपयोग करके हम अपने समय की बचत कर सकते हैं और तेजी से कार्य कर सकते हैं। आज के समय में हमारे पास विज्ञान की टेक्नोलॉजी है जो कि तेजी से हमारे कार्यों में हमारी मदद कर रही है। 

बदलते भारत में आज मोबाइल में पूरी दुनिया समाई है लोग पूरी दुनिया को मोबाइल में देख सकते हैं, दुनिया के लोगों से मोबाइल के जरिए संपर्क कर सकते हैं वास्तव में ऐसे बदलाव हमारे भारत देश के लिए बहुत ही अच्छे हैं।

उपसंहार- बदलते भारत में हम सभी कुछ अच्छा भी कर रहे हैं लेकिन दूसरी ओर इस बदलते भारत में हमारी भारतीय संस्कृति नष्ट भी हो रही है जो कि ठीक नहीं है। हमें यह सब समझकर अपने जीवन को सही तरह से जीवन यापन करना चाहिए तभी हम आने वाले समय में सुखी जीवन यापन कर सकते हैं।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह लेख भारत का बदलता स्वरूप पर निबंध आप अपने दोस्तों में शेयर करें धन्यवाद।

0 comments:

Post a Comment