Sunday 5 June 2022

स्वस्थ जीवन शैली पर निबंध swasth jeevan shaili par nibandh

स्वस्थ जीवन शैली पर निबंध 

प्रस्तावना- स्वस्थ जीवन शैली हम सभी के लिए बहुत ही जरूरी है। स्वस्थ जीवन शैली उसे कहते हैं जो व्यक्ति अच्छा स्वस्थ भोजन करता है, ठीक समय पर जागता है, रोजाना नियमित रूप से व्यायाम करता है और अपने हर एक कार्य को टाइम टेबल के हिसाब से पूरा करता है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने वाला व्यक्ति कई तरह की बीमारियों से दूर होकर स्वस्थ जीवन लंबे समय तक जीता है।

स्वस्थ्य जीवन शैली- आज के समय में आवश्यक क्यों है- आज के समय में स्वस्थ जीवन शैली बहुत ही आवश्यक है. दरहसल आज के युग में हम देखते हैं कि ज्यादातर लोग स्वस्थ जीवन शैली नहीं जीते हैं वह ना तो स्वस्थ भोजन खाते हैं और ना ही सुबह जल्दी जागते हैं। 

कई सारे लोग व्यायाम भी नहीं करते जिस वजह से जीवन में उन्हें आने वाले समय में कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ता है। आज के समय में स्वस्थ जीवन शैली इसलिए आवश्यक है क्योंकि हम सभी देखते हैं कि स्वस्थ जीवन शैली ना होने की वजह से मनुष्य आज के समय में कई तरह की बीमारियों से जकड़ा हुआ है।

डायबिटीज जैसी कई गंभीर बीमारियां उसको जकड़ लेती हैं और मनुष्य का जीवन काफी ज्यादा प्रभावित होता है। बीमारियों की वजह से लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। 

कई सारे लोगों को अपनी जमीन जायदाद आदि इलाज के लिए भी बेचना पड़ता है आज के समय में हम देखते हैं कि वैसे भी महंगाई काफी तेजी से बढ़ रही है इसलिए हम सभी को चाहिए कि हम स्वस्थ जीवन शैली अपनाए और अपने जीवन में सही तरह से जीवन जीने की कोशिश करें तभी हम जीवन में स्वस्थ तरीके से जीवन जी पाएंगे और सुखी रह पाएंगे।

स्वस्थ जीवन शैली इसलिए भी आवश्यक है क्योंकि यदि हम अच्छी जीवनशैली जीते हैं यानी कि हम कोई भी कार्य टाइम टेबल के मौका मुताबिक सही समय पर करते हैं तो हमारे किसी भी कार्य में सफल होने के चांस बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं लेकिन हम एक अच्छी जीवनशैली नहीं अपनाते तो हमारा समय बर्बाद होता है और हमें अपने मुताबिक सफलता नहीं मिल पाती है। 

स्वस्थ जीवन शैली हर किसी को अपनाना चाहिए चाहे वह बच्चा हो, बुजुर्ग हो या नौजवान या कोई महिला हो हर किसी को स्वस्थ जीवन शैली अपनाना चाहिए तभी हम सुखी जीवन लंबे समय तक जी सकेंगे।

उपसंहार - जैसे कि हमने जाना कि स्वस्थ जीवन शैली बहुत ही ज्यादा आवश्यक है। हम सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए तभी हम एक अच्छा जीवन जी सकेंगे और जीवन को बेहतरीन ढंग से जीते हुए अपने परिवार को भी सुखी रख सकेंगे।

0 comments:

Post a Comment