Sunday 5 June 2022

युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं nibandh yudh kisi samasya ka samadhan nahi

युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं nibandh 

दोस्तों नमस्कार, आज हम आपके लिए लाए हैं युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं पर हमारे द्वारा लिखित यह लेख तो चलिए आज के हमारे इस लेख को पढ़ते हैं

प्रस्तावना- आज के समय में हम देखते हैं कि कई देशों के बीच में कई वजह से युद्ध होते रहते हैं जिस वजह से दोनों देशों को कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वास्तव में युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं होता। युद्ध से दोनों देशों को नुकसान ही भुगतना पड़ता है।

युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं- जैसे कि हम जानते हैं कि जब दो पक्षों में किसी वजह से बहस होती है तो युद्ध जैसी स्थिति पैदा होती है और कई बार कई देश ऐसे होते हैं जो सीधे युद्ध की स्थिति पैदा करने के बारे में सोचते हैं वह बातचीत से हल नहीं निकालते वास्तव में देखा जाए तो युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं होता। 

युद्ध में यदि दो देश हो तो दोनों देशों की जनता को काफी ज्यादा नुकसान भुगतना पड़ता है। दोनों देशों के सैनिक भी मारे जाते हैं एवं कई तरह की समस्याएं दोनों देशों के बीच में उत्पन्न हो जाती हैं। 

युद्ध की बजाय यदि दोनों देश या कोई दो पक्ष बातचीत से समस्या का हल निकाले तो वास्तव में कोई नुकसान भी नहीं होगा और समस्या का समाधान भी निकल सकेगा लेकिन आज के समय में थोड़े से विवाद पर भी युद्ध जैसी स्थिति पैदा हो जाती है जिसका परिणाम गंभीर देखने को मिलता है। 

युद्ध की वजह से देश की जनता को तो नुकसान होता ही है साथ में धन-सपत्ति, देश की जनता आदि का भी नुकसान होता है। कई सारे बेकसूर लोगों का भी काफी नुकसान होता है यह सब नुकसान दोनों तरफ के लोगों को भुगतना पड़ता है।

उपसंहार- वास्तव में हर किसी को चाहिए कि युद्ध की स्थिति ना बनने दें क्योंकि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं होता। युद्ध से केवल नुकसान ही नुकसान होता है। अगर बातचीत से समस्या का समाधान निकल सके तो एक बार बातचीत जरूर करना चाहिए।

दोस्तों हमारे द्वारा लिखा यह आरतीकल युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं nibandh ज्यादा से ज्यादा शेयर करें धन्यवाद।

0 comments:

Post a Comment