Wednesday 18 August 2021

लोमड़ी पर निबंध Lomdi essay in hindi

Lomdi essay in hindi

दोस्तों आज हम आपके लिए लाए हैं लोमड़ी पर हमारे द्वारा लिखित निबंध आप इसे जरूर पढ़ें और अपनी परीक्षाओं की तैयारी करें

Lomdi essay in hindi

लोमड़ी एक स्तनधारी जानवर है, यह कुत्ते की सबसे छोटी प्रजाति होती है। लोमड़ी के चार पैर, दो कान, दो आंखें और एक पूछ होती है।

लोमड़ी की पूछ उसका संतुलन बनाने के कार्य करती है इसके सहारे वो तेजी से दौड़ पाती है। इसके अलावा उसे ठंड के दिनों में गर्म रखने में भी मदद करती है। अक्सर यह जंगल में रहती है यह सर्वाहारी होती है यानी यह कई तरह के पक्षियों के अंडे, गिलहरी एवं कई अन्य जानवरों को खाती है। इसके अलावा यह कई फलों को भी खाना पसंद करती है।

कहानियों में हम लोमड़ी के बारे में पढ़ते हैं। लोमड़ी बहुत ही चालाक होती है। लोमड़ी के कान काफी तेज होते हैं। वह दूूूर का भी आसानी से सुन लेती है और सचेत हो जाती है।

इसकी उम्र लगभग 2 से 5 साल तक होती है यह लगभग पूरी दुनिया में पाई जाती है। लोमड़ी के दांत और नाखून काफी नुकीले होते हैं जो कि शिकार करने के काम में आते हैं। 

लोमड़ी कई आवाज निकाल सकते हैं। लोमड़ी ज्यादातर शिकार रात के समय करती है। लोमड़ी में लगभग 5 से 14 किलो तक वजन होता है। लोमड़ी की कई प्रजातियां आजकल लुप्त होती जा रही है।

पहले के समय से आजकल के समय में लोमड़ी बहुत ही कम देखने को मिलती हैं इसके संरक्षण के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। वास्तव में यह एक ऐसा जानवर है जिसके बारे में बच्चे किस्से, कहानियों में बचपन से ही सुनते हुए आते हैं लेकिन आजकल उनको यह जानवर बहुत ही कम देखने को मिलता है।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखित यह लेख Lomdi essay in hindi आप अपने दोस्तों में शेयर करें और हमें सब्सक्राइब करें धन्यवाद।

0 comments:

Post a Comment