Friday 13 August 2021

केले पर निबंध kele par nibandh

kele par nibandh

दोस्तों नमस्कार आज हम पढ़ेंगे केले पर हमारे द्वारा लिखित निबंध आप यहां से अच्छी तैयारी कर सकते हैं तो चलिए पढ़ते हैं आज के हमारे इस निबंध को।

                             kele par nibandh

प्रस्तावना -  केला एक बहुत ही महत्वपूर्ण फल है जो काफी उपयोगी है केला स्वाद में मीठा होता है और यह पीले रंग का होता है लेकिन जब यह कच्चा होता है तो हरे रंग का होता है।

उपलब्धता -  केला हमें भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में मिल जाता है। केले की खेती भारत, चीन जैसे कई देशों में की जाती हैं भारत में केला कई राज्यों जैसे कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल इन राज्यों में केले की खेती अधिक मात्रा में की जाती है।

केला भारत के कोने कोने में मिल जाता है बाजार में चार पहिया ठेले वाले इस को बेचते हैं यह पीले रंग का पका हुआ केला बाजार से हम खरीदते हैं लेकिन कच्चा केला हरे रंग का भी होता है जो कि बहुत ही कम मिल पाता है जिसकी कई लोग सब्जी बनाते हैं।

उपयोग -  केले का उपयोग हम कई तरह से कर सकते हैं। केले के पत्तों का काफी उपयोग होता है इस पर यदि हम खाना खाते हैं तो यह काफी लाभदायक होता है। 

स्वास्थ्य के लिए यह काफी महत्वपूर्ण होता है इसके अलावा केले को हम भोजन सामग्री के रूप में खा सकते हैं। 

भारतीय महिलाएं जब उपवास रखती हैं तब केले का विशेष रूप से उपयोग करती हैं इसके अलावा हरे केले का उपयोग सब्जी बनाने में किया जाता है।

पूजा पाठ करने में भी केले का विशेष रूप से महत्व होता है केले को ईश्वर के समक्ष रखा जाता है ईश्वर को समर्पित किया जाता है। 

वास्तव में केला बहुत ही उपयोगी है इसका बहुत ही महत्व है केले में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी पाए जाते हैं इनका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है इसलिए हमें इसका उपयोग जरूर करना चाहिए।

उपसंहार -  हमें चाहिए कि हम केले का महत्व समझे और केले का उपयोग जरूर करें। किला वजन बढ़ाने के लिए भी महत्वपूर्ण होता है इसलिए इसका उपयोग करें। केले के महत्व को समझ कर हम वास्तव में इसका उपयोग करके कई बीमारियों से दूर हो सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment