Friday 11 March 2022

वाणी का सदुपयोग हिंदी निबंध vani ka sadupyog essay in hindi

vani ka sadupyog essay in hindi

प्रस्तावना- जीवन में वाणी के सदुपयोग का बहुत ही महत्व होता है। हम सभी को वाणी का सदुपयोग करना चाहिए, लोगों से अच्छी वाणी बोलना चाहिए इससे हमको ही फायदा है। 

वाणी का सदुपयोग जब हम करते हैं यानी मीठी वाणी बोलते हैं तो हमारे बहुत सारे मित्र बन जाते हैं और हर विपरीत परिस्थिति में हमारी मदद भी करते हैं इसलिए वाणी के सदुपयोग को समझना हर किसी को चाहिए।
vani ka sadupyog essay in hindi

वाणी के सदुपयोग से लाभ- जब हम वाणी का सदुपयोग करते हैं तो उससे कई सारे लाभ हमें होते हैं। वाणी का सदुपयोग करने से लोग हमारी संगत करते हैं, हमारे ज्यादा से ज्यादा मित्र बन जाते हैं जो विपरीत परिस्थितियों में हमारी मदद करते हैं।

वाणी के सदुपयोग से हमारे रिश्ते नाते भी लंबे समय तक चलते हैं, लोग हमारी प्रशंसा करते हैं। जीवन में वाणी की उपयोगिता यानी वाणी का सदुपयोग जब हम समझते हैं तब हम बड़े से बड़े व्यापार को सही तरह से स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं क्योंकि किसी भी व्यापार को सही तरह से स्थापित करने के लिए वाणी का सदुपयोग करना जरूरी होता है।

वाणी के सदुपयोग से हम जीवन में बड़ी से बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। यदि हम वाणी का सदुपयोग करते हैं तो हम अपने दुश्मनों को भी झुका सकते हैं इसलिए हम सभी को वाणी के सदुपयोग के लाभ समझने चाहिए।

उपसंहार- हम सभी को वाणी का सदुपयोग करना चाहिए जिसने भी वाणी का सदुपयोग किया है उसने बड़ी सफलता हासिल की है, बड़े-बड़े कार्यों को सिद्ध किया है और जिसने वाणी का सदुपयोग नहीं किया है इसका दुरुपयोग किया है उसका हमेशा नुकसान हुआ है। हमें वाणी का सदुपयोग जरूर करना चाहिए ।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह आर्टिकल vani ka sadupyog essay in hindi आप अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूलें धन्यवाद।

0 comments:

Post a Comment