Wednesday 16 March 2022

यदि भाषा न होती तो निबंध Yadi bhasha na hoti to kya hota

Yadi bhasha na hoti to kya hota

दोस्तों आज के हमारे लेख में हम पढ़ेंगे यदि भाषा ना होती तो पर हमारे द्वारा लिखित यह निबंध आप इसे जरूर पढ़ें तो चलिए पढ़ते हैं हमारे आज के इस आर्टिकल को 


भाषा क्यों जरूरी है- भाषा बहुत ही जरूरी है क्योंकि भाषा के ज्ञान से ही हम जीवन में आगे बढ़ सकते हैं और जीवन में कई ऐसी चीजें सीख सकते हैं जो काफी महत्वपूर्ण होती हैं।

यदि हम भाषा जानते हैं तो हम अपने या दूसरों की फीलिंग भाषा के माध्यम से समझ सकते हैं, भाषा के जरिए हम अपनी आर्थिक स्थिति भी मजबूत कर सकते हैं वास्तव में भाषा हमारे जीवन में काफी ज्यादा जरूरी है।

यदि आदमी अक्षरों की खोज नहीं करता तो क्या होता?- किसी आदमी ने अक्षरों की खोज की है। यदि अक्षरों की खोज ना होती तो बहुत ही बुरा होता हम अनपढ़ ही रह जाते, हमें कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता और हम जीवन में पीछे रह जाते। 

हम किसी व्यक्ति की भावनाओं को अक्षरों में प्रकट नहीं कर पाते और अक्षरों में लंबे समय तक अपनी बातों को नहीं रख पाते वास्तव में आदमी की अक्षरों की खोज काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। यदि आदमी अक्षरों की खोज नहीं करता तो हमें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पडता।

भाषा के लिखित रूप का क्या महत्व है?- भाषा के लिखित रूप का बहुत ही ज्यादा महत्व है जैसे कि मैंने बताया कि हम दूसरों को अपनी भाषा लिखित रूप में बता सकते हैं। भाषा के लिखित रूप की वजह से हम एक बहुत ही अच्छी जिंदगी यापन कर सकते हैं।

भाषा के लिखित रूप की वजह से हम अपनी भाषा का पूरी तरह से ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। भाषा के लिखित रूप की वजह से हम विद्यार्थियों को लिखित रूप में भाषा का पूरी तरह से ज्ञान दिला सकते हैं। भाषा के लिखित रूप का जीवन में काफी ज्यादा महत्व है, कई तरह के दस्तावेजों में भाषा के लिखित रूप का उपयोग किया जाता है।

Agar लिपि न होती तो क्या होता?- यदि भाषा यानि लिपि ना होती तो क्या होता। भाषा न होती तो लोगों को दूसरों की बात समझ में नहीं आती क्योंकि हम सभी जानते हैं कि हम भाषा के जरिए अपने विचारों का आदान- प्रदान करते हैं। हम अपने किसी दोस्त, परिवार के सदस्य, रिश्तेदारों के साथ भाषा का उपयोग करके उनसे वार्तालाप करते हैं। 

भाषा के उपयोग करने से हमें कई तरह के फायदे होते हैं। भाषा के उपयोग करने से दूसरा व्यक्ति हमारी बात को समझ पाता है। हम एक बहुत अच्छा जीवन यापन कर पाते हैं। हम जीवन को बेहतर ढंग से जी पाते हैं, हम अपने दैनिक जीवन के कार्यों की चर्चा अपने जानने वालों से करते हैं ।

भाषा एक ऐसा माध्यम है जो एक तरह से हमारी फीलिंग भी दूसरों को बताता ही है लेकिन जीवन में यदि भाषा ना होती तो हमारे साथ बहुत बुरा होता। हम अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, जानने वालों के साथ कुछ भी शेयर ना कर पाते और हमारे जीवन में खुशी ना होती।

हम उनको अपनी बात सही तरह से नहीं समझा पाते और भाषा के बगैर हम पशुओं के समान होते। हम जीवन को व्यवस्थित ढंग से नहीं यापन कर पाते।

वास्तव में भाषा के बगैर हमारे जीवन में बहुत कुछ ना होता।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह आर्टिकल Yadi bhasha na hoti to kya hota आप अपने दोस्तों में शेयर करें और हमें सब्सक्राइब करें जिससे इस तरह के बेहतरीन आर्टिकल हम आपके लिए लिख सकें।

0 comments:

Post a Comment