Monday 7 March 2022

रेल स्थानक पर निबंध Rail sthanak essay in hindi

Rail sthanak essay in hindi

रेल स्थानक वह स्थान होता है जहां पर तरह-तरह की रेले रूकती हैं। यहां पर यात्रि रेलों का इंतजार करने के लिए रुकते हैं। रेल स्थानक पर कई जगह जाने वाली तरह-तरह की रेले आती रहती हैं।

रेल स्थानक यानी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए कई तरह की व्यवस्था होती हैं।

यहां पर पानी की व्यवस्था होती है, लोगों के लिए चाय नाश्ते की व्यवस्था होती है। रेल स्टेशन पर बैठने की उचित व्यवस्था होती है जिससे यात्रियों को आराम करने के लिए जगह मिल सके। 

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को विभिन्न प्रकार की रेल की जानकारी के लिए अनाउंसमेंट होता रहता है जिसमें तरह-तरह की रेल के बारे में जानकारी दी जाती है, उन्हें बताया जाता है कि इस नंबर वाली ट्रेन कितने बजे आने वाली है, वह ट्रेन कितनी लेट हो चुकी है।

रेल स्थानक पर कई तरह की रेल आती हैं इन रेलों में पैसेंजर ट्रेन, सुपर फास्ट ट्रेन, एक्सप्रेस आदि ट्रेनें आती हैं।

यात्री अपने सफर के मुताबिक रेलों को सिलेक्ट करके अपनी यात्रा करते हैं। आजकल के समय में रेल के द्वारा सफर करना काफी महत्वपूर्ण हो गया है। 

रेलवे स्टेशन यात्रियों की सुविधाओं के लिए बनाया जाता है। हमारा कर्तव्य है कि हम रेल स्थानक को स्वच्छ रखें, वहां की साफ सफाई बनाए रखें, रेल स्थानक पर इधर उधर गंदगी ना फैलाएं, यह हमारा कर्तव्य है।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह आर्टिकल Rail sthanak essay in hindi आप अपने दोस्तों में शेयर करें और हमें सब्सक्राइब करें।

0 comments:

Post a Comment