Thursday 17 December 2020

ऋतुओ का महत्व पर निबंध Rituo ka mahatva essay in hindi

Rituo ka mahatva essay in hindi

ऋतुओ का हमारे जीवन में काफी ज्यादा महत्व है क्योंकि ऋतुओ की वजह से हमारे जीवन में बहुत सारा बदलाव हमें देखने को मिलता हैं। जब गर्मी का मौसम आता है तो हम सभी को सर्दी के मौसम की याद आने लगती है क्योंकि गर्मी के मौसम में काफी ज्यादा गर्मी लगती है, पेड़ पौधे सूखने लगते हैं, कभी-कभी गर्मी की वजह से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है लेकिन गर्मी का होना हमारे लिए बहुत जरूरी भी है इसका वैज्ञानिक ढंग से काफी महत्व है। 

जब बरसात का मौसम आता है तो हमें काफी खुशी होती है लेकिन जब बरसात का मौसम लंबे समय तक रहता है या लंबे समय तक बरसात होती रहती है तो हम सोचते हैं कि बरसात का मौसम गुजर जाए। वास्तव में हम देखें तो बरसात के मौसम का हमारे जीवन में काफी महत्व होता है। 

यदि बरसात होगी तभी इस धरती पर जल उपलब्ध हो पाएगा। बरसात का जल नालो, तालाबों, नदियों आदि के जरिए शुद्ध होकर हमें प्राप्त हो पाता है। गर्मियों में जब तेज गर्मी पड़ती है तो कई नदी, नाले सूख जाते हैं और फिर जैसे ही बरसात होती है तो फिर से यह नदी, नाले, कुएं, तालाब लहराने लगते हैं इसलिए वर्षा ऋतु का भी हमारे जीवन में काफी ज्यादा हमारे जीवन में काफी ज्यादा महत्व है। 

जब ठंड का मौसम आता है तो गर्मी से तड़पते जीव जंतु काफी खुश नजर आते हैं। शीत ऋतु का भी हमारे जीवन पर काफी ज्यादा महत्व होता है। ठंड का मौसम किसानों के लिए भी बड़ा महत्वपूर्ण है। किसान इस मौसम में अपनी कई फसलें बोते हैं और उम्मीद करते हैं कि अच्छी फसल हो। 

इसके अलावा एक ऋतु जो ऋतुओ का राजा मानी जाती है बसंत ऋतु है। इस ऋतु में सब कुछ नॉर्मल दिखाई देता है, पेड़ पौधे लहलहाते रहते हैं, जीव जंतु, पशु पक्षी खुश नजर दिखते हैं। मनुष्य से लेकर सभी जीव जंतु एकदम सिंपल तरीके से अपना जीवन जीते हैं, यह मौसम काफी अच्छा मौसम है और इस मौसम का हर कोई इंतजार भी करता है। 

किसी कारण बस यदि किसी मौसम में किसी व्यक्ति ने अपना कोई कार्य नहीं कर पाया हो तो वह बिना सुविधा के इस मौसम में अपने कामकाज को निपटा सकता है क्योंकि इस मौसम में ना ठंड ज्यादा पड़ती है ना बरसात होती है सब कुछ नॉर्मल दिखाई देता है। यह बसंत ऋतु ऋतुओ का राजा है। वास्तव में हमारे जीवन पर इन सभी ऋतुओ का बहुत ही ज्यादा महत्व है।

दोस्तों हमारे द्वारा लिखा यह आरतीकल Rituo ka mahatva essay in hindi आप अपने दोस्तों में शेयर जरूर करें और हमे सब्सक्राइब करना ना भूले।

2 comments: