Friday 18 December 2020

एकता में शक्ति पर निबंध Essay on ekta me shakti in hindi for class 6

एकता में शक्ति पर निबंध

 
एकता में बड़ी ही शक्ति होती है। एकता के जरिए ही मनुष्य बड़े-बड़े असंभव कार्यों को भी कर पाता है और जीवन में आगे बढ़ता जाता है। एकता की शक्ति सबसे बड़ी शक्ति हो सकती है। कई कार्य वास्तव में जो हमें लगते हैं कि यह संभव नहीं हो सकते वह भी इस शक्ति के जरिए संभव हो पाते है। 


एकता की शक्ति को हम सभी को समझने की जरूरत है क्योंकि जब हम एकता में शक्ति होती है यह समझेंगे तभी एकता के साथ हम अपने कई कार्यों को कर पाएंगे। एकता में शक्ति होती है यह हमे चाहिए कि समाज के कई ऐसे कार्य होते हैं जो यदि अकेला व्यक्ति करता है तो उसमें सफलता प्राप्त नहीं कर पाता लेकिन उन्हीं कार्यों को यदि व्यक्ति अपने समाज के कुछ लोगों के साथ मिलकर करता है तो उसे बड़ी सफलता देखने को मिलती है, यह एकता की शक्ति ही होती है। 

कोई उच्च पदों पर बैठे हुए व्यक्ति के खिलाफ आवाज उठाता है तो उसकी इन लोगों के खिलाफ आवाज उठाने से वास्तव में हमें एकता की शक्ति देखने को मिलती है। 
एकता की शक्ति- एकता की शक्ति बहुत बड़ी शक्ति है। हम बड़े बड़े व्यापारियो को देखकर समझ सकते है कि वो एकता की शक्ति के जरिये लाखों, करोड़ों रुपए महीने में कमाते है। 

इनके बारे में जानकर भी हम समझ सकते हैं की यह बिजनेस एकता की शक्ति पर ही आधारित है। यदि हमें एकता की शक्ति समझनी है तो हमें चाहिए कि हम इस बात को समझें कि हमारे हाथों की एक उंगली जो नहीं कर सकती वह कार्य कई उंगलियां मिलकर एक हाथ कर सकता हैं। एकता में बड़ी ही शक्ति होती है। 

बहुत से पुलों का निर्माण लोगों के द्वारा हुआ है यह एकता की शक्ति के बिना करना काफी असंभव लगता है लेकिन बहुत सारे लोगों की एकता की शक्ति के द्वारा बड़ी-बड़ी अचंभित कर देने वाली बिल्डिंग का निर्माण एकता की शक्ति के जरिए हो चुका है। 

कई अन्य ऐसे कार्य भी एकता की शक्ति के जरिए संभव हो चुके हैं जो अकेले व्यक्ति के द्वारा कर पाना मुश्किल है। हमारे सामने समस्या आती है तो हम पांच लोगों के साथ मिलकर उस समस्या को आसानी से दूर कर पाते हैं इसलिए हमें समझना चाहिए कि एकता में शक्ति होती है।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह आर्टिकल एकता में शक्ति पर निबंध आप अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूलें।

0 comments:

Post a Comment