Thursday 17 December 2020

जिम्मेदारी पर निबंध jimmedari par nibandh

 jimmedari par nibandh

जिम्मेदारी जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण होती है। जो इंसान अपनी जिम्मेदारी निभाता है वह अपने कार्यों में आगे बढ़ता जाता है। जीवन में वह कई परेशानियों से भी बचता जाता है और जो जिम्मेदारी को निभाता है उसकी हर कोई तारीफ भी करता है। 



जिम्मेदारी यानी कर्तव्य हर किसी के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जब एक बच्चा छोटा होता है तो माता-पिता, गुरुजनों की जिम्मेदारी होती है कि वह उसकी तरफ विशेष रुप से ध्यान दें और अपनी जिम्मेदारी निभाएं और उसे एक अच्छा इंसान और एक अच्छा छात्र बनाएं तब वह धीरे-धीरे बड़ा होने लगता है तो उसकी भी काफी जिम्मेदारियां होती हैं। 

उस बच्चे की पढ़ाई करना, अपने माता-पिता का सम्मान करना, गुरुजनों का सम्मान करना यह उसकी जिम्मेदारी होती है। बड़े होकर उसके कई कर्तव्य या जिम्मेदारियां होती हैं जिनको वह पूरा करता जाता है और जीवन में आगे बढ़ता जाता है। मनुष्य जीवन जिम्मेदारियों से भरा हुआ है जिम्मेदारी निभाये बगैर जीवन को सही तरह से बिल्कुल भी नहीं गुजारा जा सकता। 

मनुष्य की कई जिम्मेदारियां होती हैं जिनके बारे में हम जानते हैं। समाज के प्रति जिम्मेदारी- मनुष्य की समाज के प्रति जिम्मेदारी होती हैं। समाज में यदि कोई किसी पर अत्याचार कर रहा है तो उसे सही रास्ते पर लाना उसकी जिम्मेदारी है। समाज को आगे बढ़ाना, समाज की कुरीतियों को दूर करके अच्छाई की ओर समाज को बढ़ाना एक नागरिक का कर्तव्य या जिम्मेदारी होती है।

 देश के प्रति जिम्मेदारी- हर कोई देश के प्रति जिम्मेदार भी होता है। हमें चाहिए कि हम देश के प्रति जिम्मेदारी रखें और जिम्मेदारी के साथ चुनावों में भाग लें और अपने राज्य एवं देश के लिए, अपने शहर के लिए एक अच्छे इंसान को वोट दें, जो हमारे पूरे देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाये। 

इसके अलावा हमें चाहिए कि हमारे देश में स्वच्छता अभियान में सहयोग करें, चारों और स्वच्छ वातावरण रखें और दूसरों की मदद करें, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएं, भ्रष्टाचार बिल्कुल भी ना होने दें, देश के प्रति हर एक कर्तव्य को निभाए, सही तरह से अपना जीवन व्यतीत करें यह सब हमारा कर्तव्य देश के प्रति है।

 परिवार के प्रति जिम्मेदारी- हम सब एक परिवार में रहते हैं और परिवार के प्रति हमारी जिम्मेदारी होती है उस जिम्मेदारी को हम यदि सही तरह से निभाते हैं तो वास्तव में हम दूसरों की प्रशंसा के काबिल बनते हैं। हमें चाहिए कि हम परिवार की इज्जत रखें, उसके प्रति जिम्मेदारी निभाए, माता-पिता, बड़े बुजुर्गों की सेवा करें, उनका आशीर्वाद लें, उनकी हर जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करें। 

बच्चों को अच्छे स्कूलों में पढ़ाई करवाएं, बच्चों को अच्छे संस्कार दें, बड़ों का आदर करना सिखाए यह हमारी जिम्मेदारी है। हमे परिवार के प्रति जिम्मेदारी को निभाना चाहिए।

खुद के प्रति जिम्मेदारी- हमारी जिम्मेदारी दूसरों के प्रति तो है ही साथ में हमारी जिम्मेदारी खुद के प्रति भी है। हमें चाहिए कि हम लापरवाही ना बरतें, अपने कार्यों को सही समय पर करें, कभी भी झूठ का सहारा ना लें, सत्य के मार्ग पर चलें, अपने समय को व्यर्थ ना गवाएं, एक दिनचर्या बनाएं और अपने कार्यों को आगे बढ़ाएं। 

जीवन में एक अच्छा जीवन जीने के लिए एक अच्छा इंसान बनने की कोशिश करें, बड़ों की इज्जत करें, अपने कार्यों को सही समय पर सही तरह से करें, अपने शरीर को स्वस्थ रखें, पढ़ाई की और भी विशेष रुप से ध्यान दें, यह हमारी खुद की जिम्मेदारी है। इन सभी जिम्मेदारियों को यदि हम माने तो वास्तव में हम एक अच्छे इंसान बन सकेंगे और जीवन में आगे बढ़ते जाएंगे।

 दोस्तों जिम्मेदारी पर लिखे हमारे इस निबंध को आप अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूलें।

0 comments:

Post a Comment