Saturday 19 December 2020

himmat aur zindagi essay in hindi

himmat aur zindagi essay in hindi

हिम्मत और जिंदगी को हम एक-दूसरे पर निर्भर भी मान सकते हैं क्योंकि जिस व्यक्ति के पास हिम्मत होती हैं वह व्यक्ति उतनी ही बेहतरीन तरीके से जिंदगी जी सकता है। मनुष्य का जीवन हिम्मत पर ही आधारित है हमें अपने जीवन में हर एक कार्य को अपने साहस या हिम्मत के दम पर जीना चाहिए तभी हम उस कार्य में सफलता प्राप्त करके अपने जीवन में बहुत ही अच्छा कर सकते हैं। 



जिंदगी मनुष्य को ईश्वर के द्वारा प्रदान की गई एक ऐसा अनमोल रत्न है जिसको हम अपनी मेहनत और हिम्मत से जितनी अच्छी तरह संभाल सकें संभाल सकते हैं और जिंदगी को बेहतरीन तरीके से जी कर बहुत सारी खुशियां जीवन में पा सकते हैं। हिम्मत जिस व्यक्ति के पास होती है वह बड़े ही बेहतरीन ढंग से अपने कार्यों को पूरा करते हुए सफलता की ओर आगे बढ़ता है। 

मनुष्य के जीवन में हिम्मत हर क्षण जरूरी है। मनुष्य का जीवन ही कई परेशानियों से भरा होता है।अगर वह अपने जीवन के पलों को हिम्मत के साथ सामना नहीं करता तो जीवन में दुखों का सैलाब आ जाता है। जिस व्यक्ति के पास सब कुछ है, जो सफलता की बुलंदियों को छू रहा है जिसको देखकर हर कोई तारीफ करता है वह जरूर ही अपने कार्यों को हिम्मत के साथ पूर्ण करता है और बेहतरीन ढंग से  अपने जीवन को जीता है।

जिसके पास हिम्मत होती है उसके पास समझ लीजिए जीवन में सब कुछ होता है। जीवन में कई बार हम सभी देखते हैं कि अपनी हिम्मत के जरिए एक अकेले व्यक्ति ने ही बड़ी बड़ी मुसीबतों का सामना करके जीवन में बड़ी बड़ी ख्याति पाई है। 

वहीं बिना हिम्मत के कुछ लोग मिलकर भी कुछ नहीं कर पाते हैं और अकेला व्यक्ति ही बड़े-बड़े पर्वतों को झुका सकता है। एक अकेला व्यक्ति ही बार बार प्रयत्न करक अपनी जीवन की मुसीबतों का सामना करके सफलता की बुलंदियों को छूता है और सफल व्यक्ति बनता है। जीवन में यह सब मनुष्य को हिम्मत के जरिए प्राप्त होता है।

 दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह आर्टिकल kala ka mahatva essay in hindi आप अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूलें और हमें सब्सक्राइब जरूर करें।

0 comments:

Post a Comment