Friday 6 November 2020

जानवरों के लिए दयालुता पर निबंध Kindness to animals essay in hindi

Kindness to animals essay in hindi

जानवरों के लिए दयालुता हर एक इंसान के मन में होनी चाहिए। जानवर जो हमसे बात नहीं कर पाते, जिनकी बातों को हम समझ नहीं पाते उन पर दया करना हमारा कर्तव्य है। जानवरों की सेवा भी हम सभी को करना चाहिए इसके बदले में जानवर हमें बहुत कुछ देते हैं। गाय जिसे हम गौ माता भी कहते है, वह हमें दूध देती है, इसके बदले में हम उसकी सेवा करते हैं। 

आजकल गाय पर कई लोग दया दिखाने की वजाए इतने कठोर हो गए हैं की वह गाय पर कई तरह से अत्याचार करते हैं, गाय को मनुष्य केवल अपने मतलब के लिए पालता है और जैसे ही उसका मतलब दूर हो जाता है तो वह गाय को बेसहारा सड़कों पर छोड़ देता है जिससे कई गायों को बड़ी ही परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई गाय सड़क पर वाहनों की वजह से मारी जाती हैं।

हम सभी को गाय पर दया करनी चाहिए और उनकी सेवा करनी चाहिए। इनके अलावा आजकल हम देखें तो मनुष्य अपने स्वार्थ बस कई जानवरों पर अत्याचार करता है वह बिल्ली, कुत्ता, हिरण, सांप, बकरा बकरी पर कई तरह से अत्याचार करता हुआ देखा गया है। मनुष्य का कर्तव्य है कि वह इन जानवरों पर दया दिखाएं और जानवरों को एक बहुत ही अच्छे जीवन जीने का मौका दे। वह खुद भी अच्छा जीवन जिए और जानवरों के प्रति भी दयालुता दिखाकर उन्हें भी जीवन में खुश रहने दे।

दयालुता एक ऐसा भाव है जो मनुष्य के लिए बहुत ही जरूरी है। दया बगैर मनुष्य का जीवन अधूरा है। मनुष्य को जानवरों पर दया करना चाहिए क्योंकि जानवर हमारी प्रकृति का एक हिस्सा है, जानवरों के बगैर हम अधूरे हैं। कई जानवरों को हम देखते हैं कि कई तरह के लोगों से जब वो खाना देने की पुकार करते हैं तो लोग उनपर कई तरह से अत्याचार करने लगते हैं, उनके साथ मारपीट करने लगते हैं, ऐसे लोगों को ऐसे जानवरों पर दया नहीं आती। 

कोई सा भी जानवर हो हम मनुष्य का कर्तव्य है कि हम सभी जानवरों पर दयालुता का भाव रखें तभी हम एक सच्चे मनुष्य कहलाने के हकदार बन सकते हैं। कहते हैं कि जानवर ऐसे ही किसी पर हमला नहीं करता, हमारा कर्तव्य है कि हम भी बिना बात के किसी भी जानवर के साथ अत्याचार बिल्कुल भी ना करें, उन्हें ना सताए और उनके प्रति दयालुता का भाव रखें।

दोस्तों जानवरों पर दयालुता पर मेरे द्वारा लिखा यह लेख Kindness to animals essay in hindi कैसा है हमें बताएं। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो कृपयाकर इसे शेयर भी करें।

0 comments:

Post a Comment