Sunday 22 November 2020

जंगल की सुरक्षा jungle ki suraksha essay in hindi

jungle ki suraksha essay in hindi

जंगल की सुरक्षा बहुत ही जरूरी है क्योंकि हम सभी के जीवन में जंगल का बहुत ही महत्व होता है। जंगल में कई तरह के पेड़ पौधे होते हैं जो कई तरह की लकड़ियां, फल फूल इत्यादि हमें प्रदान करते हैं इसके अलावा जंगल जंगली, पशु पक्षियों का आश्रय होता है उनके लिए जंगल बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।

 जंगल की सुरक्षा का जिम्मा हमारा है, हमें चाहिए कि हम पेड़ पौधों की कटाई ना होने दें और वृक्षारोपण भी करें। जंगल की सुरक्षा के लिए सरकार भी प्रयास कर रही है और जंगल की सुरक्षा के लिए कई कड़े नियम भी बना रही है लेकिन जितना कर्तव्य जंगल की सुरक्षा का सरकार का है उतना हमारा भी है। 

हम सभी को मिलकर जंगल की सुरक्षा के बारे में विचार करना चाहिए और हमेशा जागरूक होना चाहिए। जंगल की हरियाली हम सभी के जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। जंगल के वृक्ष वर्षा को आकर्षित करते हैं साथ में वह हमें प्राणदायिनी ऑक्सीजन भी प्रदान करते हैं। जंगल की वजह से हम सभी एक बहुत ही अच्छा जीवन व्यतीत कर पाते हैं। 

आजकल लोग ग्रामीण इलाकों से शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं जिसके चलते वह जंगलों की कटाई करने में कसर नहीं रहने दे रहे हैं, ऐसे लोगों को जंगल एवं जंगल के पेड़ पौधों की ओर जागरूक होना चाहिए और समझना चाहिए कि जंगल हमारे पर्यावरण के हिस्से हैं इसके बिना हमारा अस्तित्व नहीं है। 

पेड़ पौधे होंगे तभी हमारा जीवन सही तरह से यापन हो सकता है। जंगल की सुरक्षा के लिए हमें चाहिए कि हम ऐसे लोगों की शिकायत जरूर करें जो हमारे जंगलों को नुकसान पहुंचाते हैं, जो जंगलों के पेड़ पौधों को यूं ही व्यर्थ में काटते हैं और अपने थोड़े बहुत लालच के लिए जंगलों का नुकसान करते हैं। हमें चाहिए कि हम जंगलों की अमूल्य संपदा को समझें और उसकी रक्षा करें। 

जंगल होंगे तभी हमारे जीव जंतु होंगे और जीव जंतु, पशु पक्षि होंगे तभी हमारा पर्यावरण स्वच्छ हो सकेगा। पेड़ पौधे, जीव जंतु, पशु पक्षी सभी हमारे पर्यावरण के अंग हैं जो कि सभी एक दूसरे पर निर्भर हैं। हम सभी को पर्यावरण की धरोहरों का सम्मान करना चाहिए और इन्हें बचाना चाहिए। जंगलों की सुरक्षा के लिए हमें चाहिए कि हम जंगलों की सुरक्षा के लिए चलाए गए अभियानों का हिस्सा बने और जोर शोर से उसका प्रचार करें, दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें जिससे हम सभी हमारे जंगलों की रक्षा कर सकें।

दोस्तों जंगलों की सुरक्षा पर हमारे द्वारा लिखा लेख जंगल की सुरक्षा आपको कितना पसंद आया हमें बताएं और हमारे इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर भी करें।

1 comment: