Sunday 22 November 2020

सपनों का संसार पर निबंध Sapno ka sansar essay in hindi

Sapno ka sansar essay in hindi


सपनों का संसार आजकल हमें देखने को मिलता है। ज्यादातर हर किसी का अपना सपनों का संसार होता है। जब एक लड़की का विवाह होता है तो वह अपने कुछ सपने लेकर ही ससुराल आती है, सपनों का उसका संसार उसके लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।


 एक घर में हम सभी रहते हैं, किसी का घर कच्चा होता है तो किसी का पक्का लेकिन सपनों का संसार ऐसा होता है कि वह भले ही कच्चा या पक्का कैसा भी क्यों ना हो लेकिन उसमें रहने में बड़ी खुशी महसूस होती है। 

बहुत सी लड़कियां ऐसी होती हैं जिनके घर में आकर उनके सारे सपने पूरे हो जाते हैं, उनका सपनों का संसार भले ही छोटा होता हो लेकिन वह पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण उसके लिए होता है, पूरी दुनिया ही उसे अपने सपनों के संसार में नजर आती है लेकिन जिसके ससुराल में आने के बाद सपने टूट जाते हैं, जिन्हें कई तरह की कुरुतियों की वजह से ससुराल के लोगों के द्वारा प्रताड़ित किया जाता है उनके सपने टूट जाते हैं, उनके सपनों का संसार उजड़ा हुआ दिखाई देता है। 

सपनों का संसार किसी का भी हो सकता है एक स्त्री का एवं एक पुरुष का भी होता है। पुरुष भी अपने सपनों का संसार देखना चाहते हैं, वह जीवन में सपनों के संसार में रहना चाहते हैं। किसी किसी के अपने घर से संबंधित सपने होते हैं तो किसी के अन्य सपने भी होते हैं.

इन सपनों में ही उन्हें अपना सपनों का संसार नजर आता है यानी उनके जीवन के लिए उनके सपनों के संसार में ही पूरी दुनिया होती है उनके सपने उनके जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। सपनों का संसार एक ऐसा संसार है जिससे हर कोई घिरा होता है लेकिन किसी के छोटे सपने होते हैं तो किसी के बड़े-बड़े सपने होते हैं लोग अपने सपनों को साकार करने के लिए मेहनत करते जाते हैं। सपनों का संसार ऐसा होता है जिससे हर किसी को अपने इन सपनों के संसार में ही खुशी मिलती है।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा सपनों के संसार पर आर्टिकल आप अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूले और हमें सब्सक्राइब भी करें।

0 comments:

Post a Comment