Thursday 23 July 2020

खेल दिवस sports day essay in hindi

sports day essay in hindi

हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में खेलों का विशेष रूप से महत्व होता है, खेल ही होते हैं जिनसे हमारे स्वास्थ्य पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ता है। आजकल स्कूल कॉलेजों में खेल खेलना अति आवश्यक श्रेणी में कर दिया गया है क्योंकि खेल खेलने से विद्यार्थी का मानसिक संतुलन ठीक रहता है, मानसिक एकाग्रता भी बढ़ती है साथ में खेल खेलने से व्यायाम भी होता है।

खेल खेलना बच्चों को काफी भाता है लेकिन कुछ बच्चे ऐसे भी होते हैं जो खेल नहीं खेलते उनको जागरूक करने के लिए ही विशेष रूप से खेल दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को मनाया जाता है यह इसलिए भी इस दिन मनाया जाता है क्योंकि इस दिन हमारे राष्ट्रीय खेल हॉकी के एक खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस भी होता है।

मेजर ध्यान चंद्र एक ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने अपने खेल को काफी आगे बढ़ाया था और खेल की दुनिया में एक अलग ही इतिहास रचा था, इन्हें कई पुरस्कार भी प्राप्त हुए थे दरअसल इनका जन्म 29 अगस्त को उत्तर प्रदेश में हुआ था यह कम उम्र में ही सेना में भर्ती हो गए थे। उसके बाद यह विदेश में भी गए यह वहां पर हॉकी खेले और अपने देश का नाम रोशन किया।

उन्होंने इस हॉकी खेल के जरिए कई देशों जैसे कि नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया आदि देशों की टीमों को हराया और अपने देश का नाम रोशन किया। इन्होंने आगे चलकर जर्मनी को भी हरा दिया था। उन्होंने भारतीय टीम को कई बार गोल्ड मेडल विजेता जिताया वास्तव में वो एक ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने खेल को काफी ऊंचे स्तर पर फैलाया और हमारे हॉकी को भी लोकप्रिय बना दिया।

खेल दिवस मनाने का उद्देश्य ही होता है कि हम इस महान खिलाड़ी को याद करके इनसे प्रेरणा लेकर खेल खेलने को बढ़ावा दें और स्कूल कॉलेजों में अध्यापक विशेष रूप से विद्यार्थियों को खेलों के प्रति आकर्षित करें क्योंकि खेलों से विद्यार्थियों को एक नहीं कई सारे फायदे होते हैं।

इसके अलावा माता पिता का भी कर्तव्य होता है कि वह अपने बच्चों को कुछ समय ऐसा भी दें जिससे वह पढ़ाई के साथ में खेल कूद कर सकें और अपने स्वास्थ्य को ठीक रख सकें वास्तव में खेलकूद से हम कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं और अपने ध्यान को एकाग्र भी कर सकते हैं।

बहुत से बच्चे बचपन में या बड़े होकर व्यायाम करने की ओर विशेष ध्यान नहीं देते और यदि वह खेलकूद करते हैं तो वास्तव में उनके लिए यह एक तरह का व्यायाम ही होता है इसलिए हम सभी को इस खेल दिवस के अवसर पर हर किसी को प्रेरणा देने की जरूरत है और खेल को महत्व देने की जरूरत है।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह लेख sports day essay in hindi आपको कैसा लगा हमें जरूर बताएं, इसे अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूलें।

0 comments:

Post a Comment