Tuesday 26 May 2020

आम पर निबंध mango tree essay in hindi

आम पर निबंध

हम सभी जानते हैं कि पेड़ पौधे कई तरह के होते हैं पेड़ पौधे हमें छाया भी देते हैं और सभी शाकाहारी जीव जंतुओं के लिए भोजन भी उपलब्ध कराते हैं पेड़ पौधे हम सभी के जीवन में काफी महत्वपूर्ण हैं इन पेड़ पौधों में एक पेड़ आम का भी है।


               mango tree essay in hindi

 आम का पेड़ एक ऐसा पेड़ है जो बहुत सारी जगहों पर लगाया जाता है क्योंकि आम के पेड़ के जरिए स्वादिष्ट आम प्राप्त होता है जो कि गर्मियों के मौसम में बाजार में उपलब्ध होता है आम एक ऐसा फल है जिस के स्वाद को लेने के लिए हर कोई लालायित रहता है आम के पेड़ गांव में अक्सर देखे जाते हैं और उनकी सुरक्षा के लिए लोग व्यवस्था भी करते हैं क्योंकि आम के स्वाद को देखकर आम के पेड़ की ओर नजर कई लोगों की जाती है आम हमारे भारत देश का एक राष्ट्रीय फल है यह काफी स्वादिष्ट भी होता है।



गर्मियों के मौसम में लोग आम खाना बेहद पसंद करते हैं आम के साथ की महत्ता को समझते हुए कई बड़ी-बड़ी कंपनियां आम के स्वाद से मिलते जुलते पीने वाले कूलड्रिंक ही बनाते हैं जो हम सभी को कई अन्य मौसम में भी उपलब्ध हो सकते हैं आम एक ऐसा फल है जिसकी कई प्रजातियां होती हैं इन प्रजातियों में लंगड़ा, दशहरी, बादामी आदि है लोगों को अलग-अलग तरह के आम पसंद आते हैं हम मनुष्य का बहुत ही पसंदीदा फल है।


 आम के पेड़ लगाना लोग काफी पसंद करते हैं गांव के लोग अपनी बगिया में अक्सर आम का पेड़ लगाते हैं और उनकी सुरक्षा के लिए चारों ओर कई तरह की व्यवस्था करते हैं जिससे जीव जंतु एवं मनुष्य उस आम के पेड़ को नुकसान ना पहुंचाएं धीरे-धीरे जब आम का पेड़ बड़ा होता है तो वैसे वैसे ही उस आम के पेड़ पर खतरा मंडराता रहता है सबसे पहले आम के पेड़ पर अमिया लगती हैं जो की खट्टी मीठी होती हैं।


 अमियो का उपयोग अक्सर लोग भोजन में चटनी एवं सब्जी बनाने के काम में लेते हैं इनकी चटनी एवं सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है लोग आम के पत्तों का भी उपयोग करते हैं कई धार्मिक ग्रंथों में आम के पत्तों का महत्व बताया गया है अक्सर हम सभी कई त्योहारों पर आम के पत्तों को अपने दरवाजे पर बानते हैं ऐसा माना जाता है कि आम के पत्तों को दरवाजे पर बांधने से घर पवित्र हो जाता है और घर में देवी देवताओं का आगमन होता है।


 आम के पेड़ में जैसे-जैसे अमिया बड़ी होती जाती हैं वह पीले से रंग की भी प्रतीत होती हैं और फिर आम के फल पक जाते हैं और फिर किसान उन फलों को बाजार में बेचते हैं या एक साथ किसी हर व्यापारी को अपने आम के फल बेच देते हैं जिससे आम अपने गांव शहर या अन्य बाहर के शहरों में बेचने के लिए जाता है इस तरह से आम का व्यापार भारत के गांव से लेकर शहरों तक होता है। आम का पेड़ विशालकाय होता है इसकी कई लंबी-लंबी टहनियां भी होती हैं।


 दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह आर्टिकल mango tree essay in hindi आपको कैसा लगा हमें जरूर बताएं इसी तरह के बेहतरीन आर्टिकल को पढ़ने के लिए हमें सब्सक्राइब जरूर करें।

0 comments:

Post a Comment