Wednesday 27 May 2020

भारत के स्वतंत्रता सेनानियों पर निबंध Essay on freedom fighters in hindi

भारत के स्वतंत्रता सेनानियों पर निबंध

भारत के स्वतंत्रता सेनानी हम सभी के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण साबित हुए हैं पहले जब भारत देश अंग्रेजों का गुलाम था तब देश में कई सारी समस्याएं थी किसानों पर भारी कर्ज का बोझ लाद दिया जाता था एवं व्यापारी नौकरी करने वाले सामान्य लोग सभी पर कई तरह का अत्याचार किया जाता था और तो लड़कियों पर भी कई तरह का अत्याचार देश में होता था इन अत्याचारों से मुक्त होने के लिए भारत देश में कई स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को आजादी दिलाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


 इन स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने कई अन्य साथियों के साथ मिलकर कई तरह के आंदोलन किए। कई आंदोलन उन्होंने अहिंसा के मार्ग पर चलकर बिना शस्त्र का उपयोग किए देश से अंग्रेजों को निकालने के लिए किया एवं आजादी पाने के लिए कई अन्य रास्ते भी अपनाए हमारे भारत देश के स्वतंत्रता सेनानियों में भगत सिंह जैसे स्वतंत्रता सेनानी भी थे जिन्होंने स्वतंत्रता पाने के लिए देश को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया था और फांसी पर झूल गए थे।


महात्मा गांधी जो कि स्वतंत्रता सेनानियों में बहुत ही महत्वपूर्ण थे इन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए अहिंसा के मार्ग पर चलकर सत्य के साथ देश को अंग्रेजी शासन से मुक्त करने के लिए देश को आजादी दिलाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन्होंने कई तरह के आंदोलन किए जिनमें असहयोग आंदोलन, दांडी यात्रा, भारत छोड़ो आंदोलन इन आंदोलनों का मकसद देश को अंग्रेजी शासन से मुक्त करने का था और इनके लगातार किए हुए प्रयासों की वजह से आगे चलकर हम सभी को आजादी भी मिली।



इसके अलावा हमारे भारत देश के स्वतंत्र सेनानियों में  चंद्रशेखर आजाद भी थे  चंद्रशेखर आजाद ने भी  देश को आजादी दिलाने के लिए  गोलियां खाई थी  और अपनी आखिरी सांस तक वह अंग्रेजों से लड़ते रहे थे  आखिर में कुछ समय बाद देश को आजादी मिल ही गई।  देश के स्वतंत्रता सेनानियों में लाला लाजपत राय, मंगल पांडे, सुभाष चंद्र बोस, महारानी लक्ष्मी बाई आदि भी थे जिन्होंने अंग्रेजों का डटकर सामना किया था और अपने देश को आजादी दिलाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।



 महारानी लक्ष्मी बाई  जोकि  एक स्त्री थी जिन्होंने स्त्री होकर भी कभी भी अंग्रेजों के सामने हार नहीं मानी थी उन्होंने अपनी झांसी को अंग्रेजों के शासन से मुक्ति दिलाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और वह आखरी सांस तक अंग्रेजों से लड़ती गई  उन्होंने  अपनी झांसी के लिए जो किया वह वास्तव में काफी महत्वपूर्ण था  क्योंकि स्त्री होकर अंग्रेजों का इतने समय तक साहस के साथ सामना करना  हर किसी के लिए  आसान नहीं होता।


 पंडित जवाहरलाल नेहरु जिन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के रूप में एक भूमिका निभाई और आजादी प्राप्त होने के बाद में बहुत समय तक भारत देश के प्रधानमंत्री बने और देश के लिए कई सारे कार्य किए हम सभी इन स्वतंत्रता सेनानियों की वजह से भारत देश में चैन की सांस ले रहे हैं और पूरी तरह से आजाद हैं यह सब हमारे भारत देश के स्वतंत्र सेनानियों का हमको मिला एक तोहफा ही है जिसकी वजह से हम सभी जीवन को खुशी खुशी जी रहे हैं हम स्वतंत्रता सेनानियों के इस एहसान को कभी भी भूल नहीं सकते।


 दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह आर्टिकल Essay on freedom fighters in hindi आपको कैसा लगा हमें जरूर बताएं इसी तरह के बेहतरीन आर्टिकल को पढ़ने के लिए हमेशा स्क्राइब जरूर करें।

0 comments:

Post a Comment