Sunday 12 April 2020

जियो और जीने दो निबंध live and let live essay in hindi

जियो और जीने दो निबंध

दोस्तों कैसे हैं आप सभी आज हम आपके लिए लाए हैं जियो और जीने दो पर मेरे द्वारा लिखित यह निबंध आप इसे जरूर पढ़ें।

जियो और जीने दो वास्तव में यह एक ऐसा वाक्य है जिसके जरिए हम हर एक मनुष्य, जीव जंतु का जीवन सुखमय बना सकते हैं। आज इस दुनिया में कई मनुष्य केवल अपने स्वार्थ के लिए कार्य करता है कई बार मनुष्य अपने स्वार्थ की वजह से कई लोगों को नुकसान तक पहुंचाने से नहीं चूकता।

 कई बार मनुष्य अपने स्वार्थ व निर्जीव जानवरों को भी नुकसान पहुंचाता है जो मनुष्य द्वारा दी गई प्रताड़ना बिना बोले ही झेलते रहते हैं। जीवन में मनुष्य का कर्तव्य है कि वह खुद अपना जीवन सुख पूर्वक जिए और दूसरे पर अत्याचार ना करें और जीवन को बहुत ही अच्छे ढंग से जिए।

आज मनुष्य ने अपने लाभ के लिए खुद अपना ही नुकसान कर लिया है आज हम देखें तो मनुष्य ने कहीं पेड़ पौधों की कटाई की है जो हमारे लिए, हमारे वातावरण के लिए काफी उपयोगी होते हैं इससे पर्यावरण का नुकसान होता है। मनुष्य अपने कुछ फायदे के लिए कृषि में भी कई हानिकारक रासायनिक पदार्थों का उपयोग करता है जिससे कृषि की उर्वरक क्षमता बढ़ाने वाले कई जीव भी नष्ट हो जाते हैं।

आखिर में इससे मनुष्य का एक तरह से नुकसान होता है आज हम देखें तो मौसम चक्र प्रभावित है समय पर वर्षा नहीं होती ठंड, गर्मी, बरसात सभी विपरीत हो चुका है लोग काफी परेशान हैं यह यदि सब कुछ हो रहा है तो हमारे केवल लालच की वजह से ही हो रहा है। हम छोटे मोटे फायदों के लिए अपना बड़ा नुकसान कर रहे हैं।

 इसके अलावा आज हम देखें तो पहले कई तरह के जीव जंतु जैसे कि जंगली जानवर हम सभी को दिखते थे लेकिन मनुष्य ने अपने स्वार्थ के लिए जंगलों की कटाई करके इन जानवरों का एक तरह से घर उजाड़ दिया है और सभी जानवरों को रहने का स्थान नहीं मिला और जानवर धीरे-धीरे लुप्त होते चले गए। हम सभी को चाहिए कि हम अपने पर्यावरण के प्रति, जानवरों के प्रति और अपने दोस्तों,रिश्तेदारों सभी के प्रति अच्छी भावना रखें और उनको भी एक अच्छी जिंदगी जीने दे और हम भी एक अच्छी जिंदगी जीए।

जियो और जीने दो का उद्देश्य यही है कि हम हमेशा जीवन में खुश रहें और बेहतरीन जीवन जीए हम किसी को भी नुकसान ना पहुंचाएं।

दरअसल जब हम सभी के अंदर जियो और जीने दो जैसी भावना जन्म लेती हैं तो हम जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को छूते हैं कई ऐसे अच्छे कार्यों में भी हम आगे बढ़ते चले जाते हैं जिसकी हम उम्मीद भी नहीं कर सकते क्योंकि जब हम जियो और जीने दो के मार्ग पर चलते हैं तो हर कोई हमारी मदद के लिए आगे आता है।

 पेड़ पौधे यदि हम लगाते हैं या पेड़ पौधों की अंधाधुंध कटाई नहीं करते हैं तो पेड़ पौधे भी हमें बहुत कुछ देंगे वह गर्मियों में हमें छाया प्रदान करते हैं, हमें फल, फूल,पत्तियां, लकड़ियां आदि भी लंबे समय तक देते हैं। वह हमें गोंद आदि भी देते हैं जिसका हम उपयोग करते हैं।

 कई लोग तो पेड़ पौधों की लकड़ियों के द्वारा ही घर बना पाते हैं और अपना जीवन यापन कर पाते हैं इसलिए हम सभी को पेड़ पौधों का उपयोग करना चाहिए लेकिन उन्हें पूरी तरह से नहीं काटना चाहिए। पेड़ पौधे जितना हो सके लगाना चाहिए और यह भी जरूर हम सभी को समझना चाहिए कि यदि हम किसी को फायदा न पहुंचा सकें तो किसी को नुकसान भी नहीं पहुंचाना चाहिए। यदि हम नुकसान पहुंचाते हैं तो असल में हम हमारा भी कुछ नुकसान कर सकते हैं।

दोस्तों मुझे बताएं कि यह आर्टिकल आपको कैसा लगा पसंद आए तो इसे शेयर करें और कमेंट भी करना ना भूलें।

0 comments:

Post a Comment