Saturday 11 April 2020

नागरिक कर्तव्य पर निबंध Nagarik kartavya in hindi essay

nagarik kartavya in hindi essay
नागरिक कर्तव्य पर निबंध

दोस्तों कैसे हैं आप सभी आज हम आपके लिए लाए हैं नागरिक कर्तव्य पर हमारे द्वारा लिखित यह निबंध आप इसे जरूर पढ़ें तो चलिए पढ़ते हैं आज के इस निबंध को।

 हमारा भारत देश एक बहुत बड़ा देश है इस देश में भारत सरकार ने नागरिकों को कई तरह के अधिकार दिए हैं जिन को लेकर एक नागरिक अपने जीवन को बेहतर डंग से जी सकता है लेकिन देश के प्रत्येक नागरिक का अपने प्रति अपने देश या समाज के प्रति कर्तव्य होते हैं इन्हीं कर्तव्यों के बारे में हम जानेंगे।

 प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य होता है कि वह पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में सहयोग प्रदान करें क्योंकि हम सभी जानते हैं कि पर्यावरण है तो हम हैं हमें किसी भी तरह का प्रदूषण नहीं फैलाना चाहिए और दूसरे लोगों को भी पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए जागरूक करना चाहिए तभी हम अपने देश के लिए, पर्यावरण के लिए कुछ कर सकते हैं।

 देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह देश में व्याप्त सभी जाति धर्म का आदर करें किसी भी व्यक्ति का अपमान ना करें क्योंकि यदि हम किसी धर्म या जाति का अपमान करेंगे तो जाहिर सी बात है देश में कई तरह की समस्याएं पैदा होंगी जो हमारे लिए काफी खतरनाक हो सकती हैं।

 देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है की वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़ पौधों की कटाई ना करें समय-समय पर पेड़ पौधे लगाए, उनकी देखरेख करें क्योंकि पेड़ पौधे हमारे लिए हमारे पर्यावरण के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण होते हैं पेड़ पौधे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं जिसकी वजह से हम स्वास ले पाते हैं।

 देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह संविधान का पालन करें, संविधान के अनुसार ही चलें वह देश का प्रत्येक नागरिक तिरंगे झंडे का सम्मान, देश के राष्ट्रीय फूल, राष्ट्रीय चिन्ह, राष्ट्रीय गीत आदि को सम्मान दें यह कर्तव्य भारत के प्रत्येक नागरिक का है।

 देश के प्रत्येक नागरिक का यह भी कर्तव्य है कि वह देश में एकता बनाए रखने का प्रयास करें। हर एक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने बड़ों को सम्मान दें उनका आदर करें,अपने गुरु का आदर करें, प्रत्येक नागरिक से प्रेम पूर्वक व्यवहार करें।

 देश का प्रत्येक नागरिक सत्य बोले और देश में किसी भी तरह की हिंसा ना फैलाएं। देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि कई तरह की प्रथाएं जो कि प्राचीन काल से चली आ रही हैं उनको ना माने और देश के विकास में अपना हाथ बताएं।

देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि नारी को सम्मान की दृष्टि से देखें, नारी को सम्मान दें और कई तरह की कुप्रथा हैं जिनकी वजह से नारी का अपमान होता है उनको दूर करें। देश के पढ़े लिखे हर एक नौजवान का कर्तव्य है कि वह लोगों को जागरूक करें और कई तरह की नई नई जानकारी जो लोगों के मददगार साबित हो सकती है लोगों तक पहुंचाएं।

प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि जब भी देश में विकट परिस्थिति आए तो उस परिस्थिति में प्रत्येक नागरिक सरकार के साथ खड़ा रहे उनके हर एक निर्देश का पालन करें। हम सभी को चाहिए कि हम अपने कर्तव्य को बखूबी से निभा सके। यदि हम इन कर्तव्यों का बखूबी से पालन करते हैं तो हम जीवन में सुखी जीवन जी सकते हैं और देश के लिए कुछ बड़ा कर सकते हैं।

 दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें जरूर बताएं इसी तरह के बेहतरीन आर्टिकल को पढ़ने के लिए हमें सब्सक्राइब जरूर करें।

0 comments:

Post a Comment