Friday 3 May 2024

पुस्तक हमारे मित्र पर निबंध Pustak hamare mitra par nibandh

Pustak hamare mitra par nibandh 

दोस्तों नमस्कार कैसे हैं आप सभी, दोस्तों आज के हमारे लेख में हम पढ़ने वाले हैं पुस्तक हमारे मित्र पर हमारे द्वारा लिखित निबंध आप इसे जरूर पढ़ें तो चलिए पढ़ते हैं आज के हमारे इस निबंध को

प्रस्तावना 

पुस्तक हमारे मित्र है इस बात को कोई भी नहीं जूठला सकता क्योंकि पुस्तक हर समय हमारा मार्गदर्शन करती हैं, हमें बताती हैं कि हमें किस राह पर चलना चाहिए, हमें किस तरह जीवन जीना चाहिए, किस राह पर चलने से हम जीवन में आगे बड़ सकते हैं।

पुस्तक हमारे मित्र 

पुस्तक हमारे मित्र हैं क्योंकि हर समय पुस्तक हमारे जीवन में मार्गदर्शन करती हैं। जीवन में हमारे जितने भी मित्र होते हैं वह हर समय हमारा मार्गदर्शन नहीं करते लेकिन पुस्तक हमेशा हमारे मार्गदर्शन करती हैं। 

पुस्तकों के मार्गदर्शन के जरिए ही कई सारे लोग सफलता की बुलंदियों पर पहुंचते हैं। कई सारे लोग पुस्तकों के मार्गदर्शन के जरिए ही अपने सपनों को साकार करते हैं। 

जब भी हम किसी मार्ग से भटकते हैं और हमें लगता है कि हमारा सहयोग करने वाला या हमें रास्ता दिखाने वाला कोई नहीं है तो पुस्तक हमारी मित्रता की तरह काम करती है, पुस्तक हमें बताती हैं कि हम कैसे किस मार्ग पर चलें जिससे जीवन में आ रही मुश्किलें कम या खत्म हो।

पुस्तक हमें बताती हैं कि हमें सही मार्ग पर चलना चाहिए। पुस्तके ही हमारा सच्चा मार्गदर्शन करती हैं। हमारे मित्र किन्ही लालच की वजह से हमें कुछ गलत बातें बता सकते हैं जिससे हमारा समय बर्बाद भी हो सकता है लेकिन पुस्तक बिना किसी लालच के, किसी द्वेष भाव के हमारा मार्गदर्शन करती हैं।

पुस्तके हमारी मदद करती हैं वास्तव में पुस्तके हमारी सच्ची मित्र होती हैं। यदि कहीं हम बाहर घूमने के लिए जाते हैं और हमें राह दिखाने वाला कोई नहीं होता यानी हमारे पास ना कोई मित्र, ना कोई परिजन होता तो हम रास्ता भटक जाते हैं। ऐसे में यदि हमारे पास कोई पुस्तक हो तो पुस्तक हमारा मार्गदर्शन कर सकती है।

पुस्तके हमें रास्ता दिखा सकती है वास्तव में पुस्तकों का हमारे जीवन में काफी ज्यादा महत्व है। पुस्तक हमें बहुत कुछ बताती है, वह हमारी सच्ची मित्र होती है।

उपसंहार 

वास्तव में पुस्तक हमारी मित्र होती हैं, हमें पुस्तके पढ़ने की आदत डालनी चाहिए। पुस्तके पढ़ने से हमारे जीवन की कई समस्याएं दूर होती हैं और हम जीवन में आगे बढ़ते जाते हैं।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा ये आर्टिकल Pustak hamare mitra par nibandh आप अपने दोस्तों में शेयर करें धन्यवाद।

0 comments:

Post a Comment