Monday 19 February 2024

भारत में परिवार नियोजन पर निबंध Parivar niyojan par nibandh

Parivar niyojan par nibandh

दोस्तों नमस्कार, आज हम आपके लिए लाए हैं परिवार नियोजन पर हमारे द्वारा लिखित यह आर्टिकल आप इसे जरूर पढ़ें तो चलिए पढ़ते हैं परिवार नियोजन पर हमारे द्वारा लिखित इस निबंध को

Parivar niyojan par nibandh

प्रस्तावना- परिवार नियोजन आज के समय में काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है और विशेषकर भारत जैसे देश में जहां जनसंख्या काफी बढ़ रही है हमारे देश में तो परिवार नियोजन काफी ज्यादा महत्व रखता है। परिवार नियोजन के लिए हमें विभिन्न उपाय अपनाना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए

भारत में परिवार नियोजन आवश्यक क्यों है या इसका महत्व- भारत जैसे देश में जहां कई कारण हमें देखने को मिलते हैं जिनकी वजह से भारत में परिवार नियोजन काफी ज्यादा महत्व रखता है, जिन्हें हम निम्नलिखित बिंदुओं में जानेंगे 

जनसंख्या वृद्धि भारत देश में काफी ज्यादा जनसंख्या है। एक सर्वे के अनुसार भारत दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है। भारत देश में 125 करोड़ से भी ज्यादा जनसंख्या है और यदि हाल ही में जनसंख्या का सर्वे किया जाए तो यह जनसंख्या और भी ज्यादा होगी। 

जनसंख्या को नियंत्रित करना काफी ज्यादा जरूरी है इसीलिए परिवार नियोजन की आवश्यकता है 

आर्थिक स्थिति किसी भी देश की जनसंख्या की आर्थिक स्थिति तभी ठीक रह सकती है जब देशवासियों को अच्छा रोजगार मिले लेकिन भारत जैसे देश में जहां काफी ज्यादा जनसंख्या है और जनसंख्या दिन प्रतिदिन बढ़ ही रही है और भारत देश में कई सारे लोग बेरोजगार हैं जिस वजह से आर्थिक स्थिति परिवार में बनी रहती है और इसका भारत की आर्थिक स्थिति पर भी प्रभाव पड़ता है इसलिए जरूरी है कि हम परिवार नियोजन के महत्व को समझें।

परिवार नियोजन की शुरुआत कब हुई थी? parivar niyojan karyakram- भारत में जनसंख्या को बढ़ती हुई देखकर 1952 में विश्व का पहला एक ऐसा कार्यक्रम चलाया गया जिसका उद्देश्य था परिवार नियोजन पर जोर देना। इस कार्यक्रम के जरिए परिवार नियोजन की ओर लोगों को जागरूक किया गया जिससे जनसंख्या नियंत्रित हो सके वास्तव में इस परिवार नियोजन की शुरुआत बहुत ही अच्छी हुई और धीरे-धीरे परिवार नियोजन के नए-नए साधन अपनाए जाने लगे और लोग जागरूक होने लगे।

परिवार नियोजन के साधन कौन कौन से हैं? परिवार नियोजन के मुख्य रूप से दो साधन हैं स्थाई और अस्थाई। परिवार नियोजन के स्थाई साधनों में पुरुष नसबंदी एवं महिला बंध्याकरण है एवं अस्थाई साधनों में कंडोम का इस्तेमाल करना है इससे आप परिवार नियोजन के साथ में कई यौन संक्रामक रोगों से बच सकते हैं इसके अलावा आप गर्भनिरोधक गोलियों का उपयोग कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment