Saturday 16 December 2023

साँच को आँच नही पर निबंध Saanch ko aanch nahin par nibandh

साँच को आँच नही पर निबंध

दोस्तों नमस्कार, आज हम आपके लिए लाए हैं साँच को आँच नही पर हमारे द्वारा लिखित इस आर्टिकल को, आप इसे जरूर पढ़ें तो चलिए पढ़ते हैं आज के हमारे इस आर्टिकल को

प्रस्तावना- साँच को आँच नही यानि जो सच के मार्ग पर चलता है उसकी हमेशा जीत होती है उसे कभी भी आंच नहीं आती है इसलिए हमें सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। सत्य के मार्ग पर चलने पर भले ही मुश्किलें आए लेकिन अंत में जीत जरूर होती है।

साँच को आँच नही- जीवन में सत्य के मार्ग पर चलने वालों को सत्य का मार्ग थोड़ा मुश्किल तो लग सकता है लेकिन यदि वह सत्य के मार्ग पर अडिग होकर चलें तो ये पक्का है कि उन्हें कभी भी आंच नहीं आएगी। 

सत्य का मार्ग एक ऐसा मार्ग है जिस पर चलने के बाद उसका परिणाम मिलने में भले ही समय लगे लेकिन उसका परिणाम जब मिलता है तो चारों ओर खुशी की लहर होती है। सत्य के मार्ग पर अडिग रूप से चलने वालों पर आंच नहीं आती। 

देश के महापुरुष महात्मा गांधी जी भी सत्य के मार्ग पर चले, सत्य के मार्ग पर चलकर उनका मकसद था देशवासियों को अंग्रेजी की गुलामी से आजाद कराना, सत्य के मार्ग पर चलते हुए उन्होंने अंग्रेजों का कई तरह से सामना किया, लोगों को जागरूक किया, कई अभियान महात्मा गांधी जी ने चलाएं। 

सत्य के मार्ग पर चलते हुए उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा और आखिर में सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए उन्होंने भारत देश को आजादी दिला दी और आज हम आजाद हैं।

उन्हीं की वजह से आज हम सुकून की जिंदगी जी रहे हैं, महात्मा गांधी जी के सत्य के मार्ग पर चलने वाले अडिग प्रयत्नों की वजह से अंग्रेज़ सरकार को आखिर में हार माननी पड़ी और सत्य की जीत हुई। सत्य के मार्ग पर चलने वाले को कोई हरा नहीं सका। 

भगवान श्री रामचंद्र जी ने भी सत्य के मार्ग पर चलते हुए रावण पर विजय पाई, इस बीच उन्हें भी कई सारी समस्याएं आई लेकिन अंत में सांच को आंच नहीं आई और श्री रामचंद्र जी की जीत हुई यह सभी उदाहरण हमें सिखाते हैं कि साँच को आँच नही आती इसलिए हमें हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए।

उपसंहार- वास्तव में जीवन में कितनी भी मुसीबते हों लेकिन साँच को आँच नही आती, सत्य की हमेशा जीत होती है इसलिए सत्य के मार्ग पर हमेशा अडिग रहिए, अपने कदमों को पीछे मत कीजिए और हमेशा सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ते रहिए।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह आर्टिकल साँच को आँच नही पर निबंध आप अपने दोस्तों में शेयर करें और हमें सब्सक्राइब करें धन्यवाद।

0 comments:

Post a Comment