Sunday 10 September 2023

शास्त्रीय संगीत पर निबंध Shastriya sangeet in hindi

शास्त्रीय संगीत पर निबंध

दोस्तों नमस्कार, आज हम आपके लिए लाए हैं शास्त्रीय संगीत पर हमारे द्वारा लिखित यह आर्टिकल आप इसे जरूर पढ़ें तो चलिए पढ़ते हैं आज के हमारे इस आर्टिकल को 

प्रस्तावना- शास्त्रीय संगीत वास्तव में हम सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण संगीत है। यह भारतीय संगीत का अभिन्न अंग माना जाता है इस शास्त्रीय संगीत की शुरुआत या परंपरा काफी समय पहले हुई थी। 

कहते हैं कि भरत मुनि द्वारा रचित भरतनाट्य शास्त्र में भारतीय शास्त्रीय संगीत के बारे में जानकारी मिलती है इसलिए इससे हम अंदाजा लगा सकते हैं कि यह काफी प्राचीन है। 

इसके अलावा मतंग मुनि ने भी अपनी रचना में शास्त्रीय संगीत के बारे में बताया है वास्तव में शास्त्रीय संगीत काफी प्राचीन संगीत है जो आज भी काफी प्रसिद्ध है। 

आज शास्त्रीय संगीत को ज्यादातर लोग क्लासिकल म्यूजिक के नाम से जानते हैं इस क्लासिकल म्यूजिक में सुर को महत्व दिया जाता है इसमें शब्द प्रधान नहीं होता। यह बच्चों के लिए, बड़ों बुजुर्गों के लिए सुनने में काफी अच्छा महसूस होता है।

शास्त्रीय संगीत का महत्व- हमारे जीवन में शास्त्रीय संगीत का काफी महत्वपूर्ण योगदान है। शास्त्रीय संगीत वास्तव में हमें काफी स्फूर्ति प्रदान करता है, हमारे कई मानसिक रोगों को भी दूर करता है वास्तव में ऐसा कई डॉक्टर ने भी शोध किया है। 

डॉक्टरों के शोध के अनुसार यदि बच्चे शास्त्रीय संगीत को सुनते हैं तो वास्तव में इसका उनके मस्तिष्क पर काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है इसके अलावा कई सारे डॉक्टर ऐसे भी होते हैं जो कई मानसिक रोगों से पीड़ित मरीजो को ठीक करने के लिए भी कई तरह के शास्त्रीय संगीत का उपयोग करते हैं जिससे कई तरह की मानसिक बीमारियों से मरीजों को निजात मिलती है और वह एक स्वस्थ जीवन जी पाते हैं। 

यदि हम मानसिक रूप से स्वस्थ होते हैं तो वास्तव में हम जीवन में बहुत कुछ कर सकते हैं। यह संगीत हमें मानसिक शांति प्रदान करता है। 

कुछ लोगों को हो सकता है यह समझने में काफी दिक्कत हो कि क्या वास्तव में शास्त्रीय संगीत काफी उपयोगी है लेकिन कई शोधकर्ताओं के अनुसार शास्त्रीय संगीत कई मनो रोगों को भी दूर करता है इसलिए शास्त्रीय संगीत का जीवन में काफी महत्वपूर्ण योगदान है।

उपसंहार- वास्तव में भारतीय शास्त्रीय संगीत हमारे संगीत का एक अभिन्न अंग है, यह काफी महत्वपूर्ण भी है। आज के समय में भी इस संगीत को काफी महत्व दिया जाता है, कई लोग जो अच्छे जानकार होते हैं वह संगीत को अवश्य सुनते हैं। 

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह आर्टिकल शास्त्रीय संगीत पर निबंध आप अपने दोस्तों में शेयर करें और हमें सब्सक्राइब करें धन्यवाद।

0 comments:

Post a Comment