Sunday 24 September 2023

नीम के पेड़ का महत्व पर निबंध Neem ka ped par nibandh

नीम के पेड़ का महत्व पर निबंध

दोस्तों नमस्कार, कैसे हैं आप सभी दोस्तों आज हम आपके लिए लाए हैं नीम के पेड़ का महत्व पर हमारे द्वारा लिखित यह आर्टिकल आप इसे जरूर पढ़ें तो चलिए पढ़ते हैं आज के हमारे इस आर्टिकल को

नीम के पेड़ का महत्व पर निबंध

प्रस्तावना- नीम का पेड़ हम सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि नीम के पेड़ के जरिए कई सारी बीमारियां दूर हो जाती हैं। आज के समय में भारत देश ही नहीं बल्कि कई अन्य देशों ने भी नीम के पेड़ का महत्व समझा है।

नीम के पेड़ का महत्व- वास्तव में नीम के पेड़ का काफी ज्यादा महत्व है। नीम के पेड़ की पत्तियां, टहनियां सब कुछ काफी महत्वपूर्ण है। यह मानव जाति के लिए एक तरह से वरदान है इसलिए नीम के पेड़ की जितनी हम प्रशंसा करें वह कम है। नीम के पेड़ के नीचे बैठने से सुकून मिलता है, हम कई बीमारियों से बच पाते है।

नीम के पेड़ से कई त्वचा संबंधी रोग दूर होते हैं, स्किन से संबंधी जैसे की कील, मुंहासे, फुंसियां आदि एवं कई अन्य स्किन रोगो में काफी लाभ प्राप्त होता है।

नीम के तेल का उपयोग हम कान दर्द में भी कर सकते हैं। कई लोगों का कान तेजी से दर्द करता है ऐसे में नीम का तेल तुरंत कान दर्द में आराम दिला सकता है। नीम के पेड़ दांतों के दर्द में भी लाभ पहुंचाता है।

दरअसल नीम की दातुन करने से दांतों से संबंधित बीमारियां नहीं होती हैं एवं यदि दांत दर्द करते हैं तब भी हम नीम की दातुन एवं पत्तियों का उपयोग कर सकते हैं।

इसके अलावा नीम के कई अन्य चमत्कारिक उपयोग भी हैं वास्तव में नीम का पेड़ एवं नीम की पत्तियां मानव जाति के लिए वरदान है इसका हमारे जीवन में काफी ज्यादा महत्व है और आज इसका महत्व हमारे देश में ही नहीं बल्कि कई अन्य देशों में भी समझा है और अन्य देश भी इसका उपयोग कर रहे हैं।

उपसंहार- नीम का पेड़ हमारे लिए वरदान है। नीम के पेड़ एवं पत्तियों के जो चमत्कारी गुण हैं शायद वह किसी अन्य पेड़ में नहीं है। कई ऐसी बीमारियों में भी इसका उपयोग किया जाता है जो कई अन्य तरह से सही नहीं होती लेकिन इसके जरिए ठीक होने की संभावना काफी अधिक होती है।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह आर्टिकल नीम के पेड़ का महत्व पर निबंध आप अपने दोस्तों में शेयर करें और हमें सब्सक्राइब करें धन्यवाद।

0 comments:

Post a Comment