Thursday 3 August 2023

दया और करुणा पर निबंध Daya aur karuna in hindi

दया और करुणा पर निबंध

दोस्तों नमस्कार, आज हम आपके लिए लाए हैं दया और करुणा पर हमारे द्वारा लिखित यह निबंध आप इसे जरूर पढ़ें तो चलिए पढ़ते हैं आज के हमारे इस निबंध को 

प्रस्तावना- दया और करुणा एक ऐसे भाव हैं जो हर मनुष्य के अंदर होना चाहिए। यदि किसी मनुष्य के अंदर दया और करुणा के भाव नहीं है तो सच में ऐसा प्रतीत होता है कि उसमें बहुत कुछ होते हुए भी कुछ भी नहीं है। दया और करुणा आज के समय में काफी जरूरी है।

दया और करुणा- आज के समय में दया और करुणा काफी महत्वपूर्ण है। हम सभी को ऐसे लोगों पर दया जरूर करना चाहिए जो कई परेशानियों से घिरे हुए हैं, जो कई कार्यों में असमर्थ हैं, जो बुजुर्ग हैं, जो हमसे छोटे हैं ऐसे लोगों पर हमें दया जरूर करनी चाहिए।

दया के साथ में मनुष्य में करुणा का भाव भी होना चाहिए। हमें मनुष्य के अलावा जानवरों, पशु पक्षियों पर भी दया करनी चाहिए। हमें किसी भी तरह जानवरों, पशु पक्षियों आदि को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए, उन पर दया करनी चाहिए। 

कई लोगों में दया के साथ में करुणा का भाव है यानी दूसरों की पीड़ा देखकर ऐसे लोग काफी भावुक हो जाते हैं और यहां तक उनकी आंखों से आंसू छल छल होकर गिरने लगते हैं। वास्तव में दया और करुणा का भाव मनुष्य में जरूर होना चाहिए। 

अधिकतर महिलाओं में दया और करुणा का भाव देखा जाता है। अगर किसी को पीड़ा होती है तो महिलाएं दूसरों पर दया तो करती हैं साथ में उनकी आंखों में करुणा देखने को मिलती हैं वह काफी भावुक हो जाती हैं।

उपसंहार- दया और करुणा का भाव मनुष्य के जीवन में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिस मनुष्य में दया और करुणा का भाव होता है वास्तव में वह लोगों की प्रशंसा के योग्य बनता है और जीवन में काफी आगे भी बढ़ता है। मनुष्य का जीव जंतुओं पर, सभी पर दया दिखाना मनुष्य की दयालुता को दिखाता है।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह आर्टिकल आप अपने दोस्तों में शेयर करें और हमें सब्सक्राइब करें धन्यवाद।

0 comments:

Post a Comment