Tuesday 28 March 2023

हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल पर निबंध Himachal ke paryatan sthal par nibandh

 हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल पर निबंध 

हिमाचल प्रदेश भारत देश का एक ऐसा राज्य है जो पर्वत, पहाड़ियों से घिरा हुआ है यहां के पर्वत पहाड़ी वृक्ष वास्तव में लोगों को अपनी ओर खींचते हैं इसीलिए यहां पर देश ही नहीं विदेशों से भी लोग घूमने के लिए आते हैं। हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक रूप से एक बहुत ही खूबसूरत राज्य हैं बहुत सारे लोग छुट्टियां मनाने के लिए यहां पर आते हैं। हिमाचल प्रदेश के कई ऐसे प्रसिद्ध स्थान हैं जो देश विदेश में भी प्रसिद्ध है तो चलिए आज हम पढ़ते हैं हिमाचल प्रदेश के ऐसे ही प्रसिद्ध स्थलों के बारे में।


कसौल - यदि आप हिमाचल प्रदेश घूमने आए हैं तो हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा प्रसिद्ध गांव हैं कसोल यहां पर घूमना काफी रोमांचकारी हो सकता है यहां पर पार्वती घाटी एवं पार्वती नदी वास्तव में काफी सुंदर है जिसकी वजह से यात्रि हमेशा यहां पर घूमने आते रहते हैं। इसके अलावा यहां पर खीरगंगा सर पास त्रेक आदि जगह देखने लायक हैं जो आपको मनमुग्ध कर देगा आपको एक बार यहां पर जरूर घूमना चाहिए।

 कुल्लु - हिमाचल प्रदेश में एक बहुत ही बेहतरीन पर्यटक स्थल है कुल्लू जहां पर कई सारे यात्री गढ़ अपनी छुट्टियां बिताने के लिए आते हैं वह सारे लोग गर्मियों से बचने के लिए भी आते हैं यहां का तापमान ना अधिक होता है ना ज्यादा कम होता है लेकिन यदि बर्फबारी आपको पसंद है तो आप दिसंबर के महीने में यहां पर आ सकते हैं यहां पर कई मंदिर भी हैं जो कि काफी प्रसिद्ध हैं। यहां पर रघुनाथ मंदिर एवं बिजली महादेव मंदिर काफी बेहतरीन मंदिरों में से एक है लोग यहां पर आते हैं और यहां के दर्शन जरूर करते हैं। भारत की सबसे बेहतरीन वादियां कुल्लू में है इसलिए जब भी आप हिमाचल प्रदेश में आए तो कुल्लू में जरूर घूमेे।

मनाली - हिमाचल प्रदेश का भौतिक प्रसिद्ध स्थान है मनाली जोकि समुद्र तल से 6725 ऊपर है यहां पर कई पहाड़ हैं और सबसे बेहतरीन बात यह है कि यहां के पहाड़ बर्फ से ढके हुए होते हैं जिन्हें देखने में काफी अच्छा महसूस होता है इनके बीच में ही हरी हरी घास को देखकर काफी खुशी का अनुभव होता है यहां पर बर्फबारी होती है जिसे देखने के लिए लोग देश विदेश से भी आते हैं मनाली का हिडिंबा मंदिर काफी बेहतरीन मंदिर है। यदि आप यहां पर एक बार आते हैं तो आप यहां के दृश्यों को भूल नहीं पाते हैं क्योंकि यहां के दृश्य बहुत ही रोमांचक हैं।

शिमला - हिमाचल प्रदेश में घूमने वाले शिमला जरूर आते हैं हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला है। शिमला एक ऐसा हिल स्टेशन है जहां पर कई जगह घूमने लायक हैं। यहां के पर्यटक स्थलों में जाखू हिल, कालका शिमला टॉय ट्रेन, आदि हैं यहां पर कई सारे पेड़ पौधे हैं जिनमें से देवदार, ताड़ आदि वृक्ष यहां पर प्रमुख रूप से हैं इनकी वजह से वातावरण हमेशा हरा भरा रहता है। यहां पर देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग घूमने के लिए आते हैं और यहां के दृश्य को देखकर मोहित हो जाते हैं यहां पर कुफरी सर्दियों में जो बर्फबारी होती है उसके लिए काफी मशहूर हैै। वास्तव में शिमला दर्शकों को बार-बार अपनी ओर खींचती है। 

हिमाचल प्रदेश का एक स्थान है धर्मशाला - धर्मशाला एक ऐसा स्थान है जहां पर देवदार के वृक्ष सबसे ज्यादा है जो कि यहां के पहाड़ों को चारों ओर से गिरे हुए हैं यहां पर ऊंची ऊंची पहाड़ियां वास्तव में लोगों के मनो को मुुंह लेती हैं यहां की करेली झील वास्तव में घूमने योग्य स्थान हैै।

दोस्तों हिमाचल प्रदेश के पर्यटक स्थल पर मेरे द्वारा लिखित यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें जरूर बताएं हमारे द्वारा लिखित आर्टिकल ज्यादा ज्यादा लोगों तक शेयर करें और हमें सब्सक्राइब करना ना भूले धन्वाद।

0 comments:

Post a Comment