Wednesday 29 March 2023

बच्चे मन के सच्चे पर निबंध Bache man ke sache essay in hindi

 बच्चे मन के सच्चे पर निबंध 

दोस्तों नमस्कार आज हम आपके लिए लाए हैं बच्चे मन के सच्चे पर हमारे द्वारा लिखित यह निबंध इस निबंध से आप अपने परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं तो चलिए पढ़ते हैं बच्चे मन के सच्चे पर हमारे द्वारा लिखित यह निबंध।


प्रस्तावना - बच्चे मन के सच्चे होते हैं बच्चों के जो मन में आता है वह कह देते हैं बच्चे झूठ बोलना नहीं जानते वह हमेशा सच बोलते हैं उन्हें किसी बात का डर नहीं होता वास्तव में बच्चे मन के सच्चे होते हैं।

बच्चे मन के सच्चे - आज के समय में हम देखते हैं की कई सारे लोग अपने फायदे के लिए झूठ बोलते हैं अगर उन्हें किसी बात से डर होता है तो वह जरूर झूठ बोल देते है झूठ बोलकर ऐसे लोग कुछ लोगों का फायदा करवा देते हैं तो कई बार कुछ लोगों का बहुत ज्यादा नुकसान हो जाता है आज के समय में लोगों के जीवन का एक हिस्सा है लेकिन सबसे ज्यादा लोग झूठ बोलते हैं क्योंकि लोगों को अभी हाल का ही फायदा दिखता है और उसको ही वह पसंद करते हैं लेकिन इससे आगे चलकर उन्हें क्या नुकसान होगा।

 इससे वह कोई मतलब नहीं रखते लेकिन बच्चों की प्रकृति ऐसे लोगों से बिल्कुल अलग होती है बच्चे मन के सच्चे होते हैं जो उनके मन में आता है वह दूसरों से कह देते हैं चाहे वह सही हो चाहे गलत बच्चे बिल्कुल मन के सच्चे होते हैं वह सोचते समझते नहीं कि हो सकता है झूठ बोलने से किसी का नुकसान हो या कोई नुकसान से बचें उनको कोई मतलब नहीं वो जो देखते हैं वो कह देते हैं झूठ बोलने से भले ही उनका या उनके परिवार का कितना भी बड़ा फायदा क्यों ना हो लेकिन वह हमेशा सच बोलते हैं क्योंकि उनमें कोई भी ज्यादा समझ नहीं होती वह बिल्कुल मन के सच्चे होते हैं।

हम उनसे जो कहते हैं वह वैसा ही करते हैं जीवन में भले ही उनकी उम्र कम होती है लेकिन वास्तव में बच्चे हमें इंसानियत सिखाते हैं वह हमेशा हर एक परिस्थिति में हमेशा सच बोलते हैं उनसे हमें बहुत कुछ सीखना चाहिए।

उपसंहार - वास्तव में बच्चे मन के सच्चे होते हैं हमें बच्चों से बहुत कुछ सीखना चाहिए हर परिस्थिति में कैसे सच बोलना यह वास्तव में बच्चों से सीखने की जरूरत है।

दोस्तों बच्चे मन के सच्चे पर हमारे द्वारा लिखित यह आर्टिकल कैसा लगा आप हमें जरूर बताएं। हमारे द्वारा लिखित यह आर्टिकल आप अपने दोस्तों में ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और हमें सब्सक्राइब करें धन्यवाद।

0 comments:

Post a Comment