Wednesday 1 March 2023

भूमिगत जल का गिरता स्तर पर निबंध bhumigat jal ka girta star in hindi essay

 bhumigat ka girta star in hindi essay 

आज हम पढ़ेंगे भूमिगत जल का गिरता स्तर पर निबंध तो चलिए पढ़ते हैं आज के हमारे इस निबंध को।


प्रस्तावना  - आज के समय में भूमिगत जल का स्तर लगातार गिरता हुआ देखा जा रहा है आजकल हम देखते हैं की जल के बिना मनुष्य का जीवन बिल्कुल भी संभव नहीं है। भूमिगत जल का गिरता स्तर वास्तव में मनुष्य के लिए खतरे की घंटी हो सकता है इसलिए हमें सजग रहने की जरूरत है और जल का सदुपयोग करना चाहिए तभी हम अपने भविष्य को सुरक्षित रख सकते हैं।

भूमिगत जल का गिरता स्तर - आज के समय में हम देखते हैं कि खगोल शास्त्री किसी भी ग्रह पर जीवन की संभावना देखते हैं तो सबसे पहले वहां पर जल की खोज की जाती है क्योंकि जल ही जीवन है जल के बिना मनुष्य या किसी भी जीव जंतु का जीवन बिल्कुल भी संभव नहीं है लेकिन आज के समय में भूमिगत जल का स्तर लगातार गिरता जा रहा है इसकी कई वजह हो सकती हैं हमें उन बजे को ढूंढ कर उन्हें दूर करने की जरूरत है।

 दरअसल आज के समय में भूमिगत जल काफी महत्वपूर्ण है नदी तालाबों में तो भूमि का जल के अलावा बरसात का जल भी एकत्रित हो जाता है लेकिन विशेषकर कुआं, ट्यूबवेल इत्यादि के द्वारा भूमिगत जल ही प्राप्त होता है आज के समय में ज्यादातर गांवों में नलो का व्यवस्था नहीं होती है वहां पर वह ट्यूबवेल या है पंप आदि का उपयोग किया जाता है इनके जरिए भूमि का जल ही प्राप्त होता है। इस तरह से हम देखें तो भारत में सबसे ज्यादा लोग भूमिगत जल का ही उपयोग करते हैं लेकिन आज के समय में भूमिगत जल दिन-ब-दिन समस्या बनता जा रहा है क्योंकि भूमिगत जल का स्तर गिरता जा रहा है।

भूमिगत जल के स्तर के गिरने के कारण  -  भूमिगत जल के स्तर गिरने के कई कारण हो सकते हैं पहला लो भूमिगत जल प्राप्त साधनों का उपयोग सही तरह से नहीं करते कई लोग ट्यूबवेल आदि का दुरुपयोग करते हैं और पानी व्यर्थ ही बहाते हैं। यह यदि ज्यादातर लोग करते हैं तो वास्तव में भूमिगत जल पर काफी दुष्प्रभाव पड़ता है और जल का स्तर नीचे गिरता जाता है। इसके अलावा एक और कारण यह भी हो सकता है आज के समय में भारत देश में दिन-ब-दिन जनसंख्या तेजी से बढ़ती जा रही है और ज्यादातर लोग भूमिगत जल का उपयोग करते हैं जिस वजह से कई सारी समस्याएं सामने आ रही हैं और भूमिगत जल का स्तर लगातार गिरता जा रहा है।

 आज के समय में हम देखते हैं की कुआं में पानी पहले के मुकाबले कम होता जा रहा है और लोगों को काफी परेशानी का सामना भी करना करना पड़ रहा है। 

भूमिगत जल का स्तर लगातार अब ना गिरे इसके लिए लोगों को चाहिए कि वह पानी का दुरुपयोग ना करें। पानी का सदुपयोग करें इसके अलावा हमें जल संसाधनों का सदुपयोग करना चाहिए। हमें जनसंख्या नियंत्रण पर भी विचार करना चाहिए यदि हम यह सब करते हैं तो हम भूमिगत जल के स्तर को सुधार सकते हैं।

दोस्तों हमारे द्वारा लिखा यह आर्टिकल आप अपने दोस्तों में शेयर करें और हमें सब्सक्राइब करें धन्यवाद।


0 comments:

Post a Comment