Tuesday 28 February 2023

अतिवृष्टी एक समस्या हिंदी निबंध Essay on flood in hindi language

 अतिवृष्टी एक समस्या हिंदी निबंध 

दोस्तों नमस्कार आज हम आपके लिए लाए हैं अतिवृष्टि एक समस्या पर निबंध आप इसे जरूर पढ़ें तो चलिए पढ़ते हैं आज के हमारे इस आर्टिकल को।


प्रस्तावना  -  जल हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है जल के बगैर मनुष्य, जीव जंतु, पेड़ पौधे किसी का भी अस्तित्व नहीं है लेकिन यदि वर्षा का जल कुछ ज्यादा ही बरस जाए तो अतिवृष्टि  से लोगों को कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता हैै। 

अतिवृष्टि एक समस्या - अतिवृष्टि की वजह से कई सारी समस्याओं का सामना सभी वर्ग के लोगों को करना पड़ता है चाहे वह किसान हो या कोई व्यापारी या किसी भी वर्ग का व्यक्ति हर एक व्यक्ति को अतिवृष्टि से समस्या का सामना करना होता हैै। किसान जो बड़ी मेहनत से खेतों में फसल उगाता है लेकिन अतिवृष्टि की वजह से पूरी फसलें पानी में बह जाती हैं जिसकी वजह से कई सारे किसान भुखमरी की समस्या से परेशान हो जाते हैं कई लोग इस समस्या की वजह से आत्महत्या तक कर लेते हैं।

 व्यापारी वर्ग के लोगों का व्यापार अतिवृष्टि की वजह से चौपट हो जाता है उनकी घर दुकान पानी में बह जाती हैं। अतिवृष्टि की वजह से कई बिजनेस चौपट हो जाते हैं जिस वजह से कई सारे मिडिल क्लास या निम्न वर्ग के लोगों की नौकरियां चली जाती हैं। अतिवृष्टि की वजह से एक नहीं कई समस्याएं देखने को मिलती हैं संचार के साधन जिसके जरिए हम एक दूसरे से वार्तालाप कर पाते हैं अतिवृष्टि की वजह से संचार के साधन भी क्षतिग्रस्त हो जाते हैं और लोग अपने रिश्तेदारों परिवार के सदस्य एवं अन्य लोगों से संपर्क नहीं कर पाते हैं जिससे कई लोग बिछड़ जाते हैं।

बच्चों बूढ़ों महिलाओं आदि को बहुत ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अतिवृष्टि की वजह से कई लोग भुखमरी की हालत में आ जाते हैं और उन्हें दर-दर भटकना पड़ता है। अतिवृष्टि की वजह से लोगों का घर का ठिकाना नहीं हो पाता है क्योंकि घर अतिवृष्टि की वजह से पानी में बह जाते हैं कच्चे मकान की तो बात ही छोड़िए पक्के मकान में पानी में बह जाते हैं। छत गिर जाती है कई बच्चे बूढ़े महिलाएं पुरुष पानी में बह जाते हैं और कई नीचे दब जाते हैं। कई लोगों की जान चली जाती है जल वायु और थल सेना लोगों की मदद करते हैं उनकी जान बचाते हैं उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने में मदद करते हैं। वास्तव में अतिवृष्टि के वजह से जनधन की हानि हो जाती है।

उपसंहार - अतिवृष्टि की वजह से काफी सारा नुकसान हो जाता है हमें अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों की मदद करनी चाहिए उनके खाने रहने आदि की हो सके तो मदद जरूर करनी चाहिए।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा अतिवृष्टि पर निबंध आपको कैसा लगा हमें जरूर बताएं हमारे द्वारा लिखा है आर्टिकल आप अपने दोस्तों में शेयर करें धन्यवाद।


0 comments:

Post a Comment