Thursday 6 October 2022

गांधीवाद पर निबंध Gandhiwad par nibandh

गांधीवाद पर निबंध

दोस्तों नमस्कार आज हम आपके लिए लाए हैं गांधी वाद पर हमारे द्वारा लिखित यह निबंध आप इसे जरूर पढ़ें तो चलिए पढ़ते हैं आज के हमारे इस आर्टिकल को।

महात्मा गांधी के विचारों को ही गांधीवाद कहते हैं। गांधीवाद कि रास्ते पर चलकर हम सभी अपने जीवन में बहुत कुछ कर सकते हैं महात्मा गांधी जी ने सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलकर हमारे देश को आजादी दिलाने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी उनके प्रयासों की वजह से हमारा भारत देश आजाद हो गया महात्मा गांधी जी उन्हें शत-शत तो बोल देते वह असत्य से दूर रहते थे, वह हिंसा की निंदा करते थे, खुद भी हिंसा के मार्ग पर चलते थे और दूसरों को भी अहिंसा के मार्ग पर चलने की सलाह देते थे।

 उनका मानना था कि जो कार्य हिंसा से नहीं हो सकता वह कार्य अहिंसा के मार्ग पर चलकर हो सकता है बहुत सारे लोग अहिंसा प्रेम और सत्य के आगे झुक जाते हैं महात्मा गांधी जी का मानना था कि यदि कोई व्यक्ति एक गाल पर थप्पड़ मारे तो हमें दूसरा गाल भी आगे कर देना चाहिए इससे सामने वाला व्यक्ति ही शर्म की वजह से झुक जाता है। आज के समय में महात्मा गांधी के इन गांधीवाद के विचारों पर चलने की बहुत ज्यादा जरूरत है।

 आजकल हम देखते हैं कि कई सारे लोग असत्य बोलते हैं और हिंसा को अपने जीवन में अपनाते हैं लेकिन यदि आज के समय में हमारे युवा अहिंसा के मार्ग पर चलकर सत्य को एक कसौटी की तरह अपना कर कार्य करें तो उन्हें बड़ी से बड़ी सफलता आसानी से मिल सकती है। दरअसल आज के समय में कुछ लोगों को लगता है कि अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलना काफी सरल है लेकिन वास्तव में ऐसा अपनाना और निरंतर सत्य के मार्ग पर चलना सबसे मुश्किल होता है लेकिन यदि कोई गांधीवाद के इन विचारों पर चलता है तो वह दूसरों के प्रशंसा के योग्य बनता है और निरंतर जीवन में प्रगति करता जाता है। बड़ी-बड़ी मुश्किलें भी वह चुटकियों में दूर करता जाता है।

 वास्तव में गांधीवाद हमारे देश के लिए इस पूरी दुनिया के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है यह काफी बदलाव ला सकते हैं। गांधीवाद की शक्ति यह है कि जो कार्य शस्त्रों से नहीं होता वह गांधीवाद के विचारों से हो जाता है। गांधीवाद के जरिए ना किसी को नुकसान पहुंचता है और बिना नुकसान पहुंचे अपना फायदा हो जाता है इसलिए हम सभी को गांधीवाद पर जरूर चलना चाहिए।

 दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह Gandhiwad par nibandh आर्टिकल आप अपने दोस्तों में शेयर करें और हमें सब्सक्राइब करें धन्यवाद।

0 comments:

Post a Comment