Sunday 25 September 2022

पर्यटन एवं रोजगार पर निबंध Paryatan aur rojgar essay in hindi

पर्यटन एवं रोजगार पर निबंध 

प्रस्तावना -  पर्यटन एवं रोजगार का आपस में बहुत ही गहरा संबंध होता है। लोग पर्यटन के लिए पर्यटन स्थल पर आते हैं जिससे कई सारे लोगों को रोजगार भी प्राप्त होता है। भारत देश में कई सारे पर्यटन स्थल हैं जहां पर लोग हर साल लाखों की संख्या में भ्रमण करने के लिए आते हैं।

पर्यटन एवं रोजगार- आज के समय में पर्यटन करना ज्यादातर लोगों का शौक है। लोग पर्यटन के लिए अलग-अलग राज्यों में भ्रमण करने के लिए जाते हैं। कई सारे लोग विदेशों से भी भारत में पर्यटन के लिए आते हैं। 

पर्यटन करने से बाहर के लोगों को भारत देश की संस्कृति, सभ्यता के बारे में पता लगता है, वहां के पर्यटक स्थलों के बारे में जानकारी मिलती है, साथ में उस स्थान के लोगों को कई तरह का रोजगार भी मिलता है।  

दरहसल पर्यटन करने वाले लोग जब पर्यटक स्थल पर आते हैं तो बहुत सा खर्चा करते हैं जिस वजह से वहां के लोगों को रोजगार मिलता है। भारत देश में कई सारे पर्यटन स्थल हैं कुछ ऐसे पर्यटन स्थल जहां पर हर साल बहुत सारे लोग भ्रमण करने के लिए आते हैं ऐसे स्थलों में ताजमहल, लाल किला, मथुरा वृंदावन, राजस्थान का नैनीताल, गोवा आदि जैसे कई स्थल है। 

वैसे तो रोजगार पाने के कई अवसर होते हैं लेकिन पर्यटन के जरिए लोगों को रोजगार पाने के कई अवसर प्राप्त होते हैं जो उनके लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं और पर्यटकों को काफी सुविधा भी होती है। हम सभी को भी पर्यटन को बढ़ावा देना चाहिए।

भारत सरकार पर्यटन के महत्व को समझती है। पर्यटन से आर्थिक स्थिति किसी क्षेत्र की मजबूत होती है इसके अलावा हमारे भारतीय संस्कृति, सभ्यता के बारे में भी देश विदेश में लोग जानते हैं और उसका अनुसरण करते हैं। पर्यटन देश के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

उपसंहार  -  पर्यटन से हमारे भारतीय संस्कृति, सभ्यता का ज्ञान लोगों को होता है इसके साथ ही वहां के लोगों को रोजगार भी मिलता है इस तरह से हम कह सकते हैं की पर्यटन और रोजगार एक दूसरे पर निर्भर है।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा पर्यटन एवं रोजगार पर निबंध आर्टिकल आप अपने दोस्तों में शेयर करें और हमें कमेंटस भी करें धन्यवाद।

0 comments:

Post a Comment