Tuesday 9 August 2022

यदि सूरज न होता निबंध इन हिंदी Yadi suraj na hota to nibandh

Agar suraj na hota to kya hota essay in hindi 

आज हमारे इस आर्टिकल में हम पढ़ेंगे यदि सूरज ना होता पर निबंध। यदि सूरज ना होता तो क्या होता यह सवाल बहुत सारे लोगों के मन में आता है। 

यदि सूरज ना होता तो वास्तव में हम भी ना होते, हमारे चारों ओर वातावरण भी ना होता। सूरज के बगैर पृथ्वी पर उपस्थित जीव जंतुओं का अस्तित्व भी नहीं होता। पेड़ पौधे जिनका भोजन प्रकाश होता है यदि सूर्य ही ना होता तो प्रकाश कहां से मिलता और पेड़ पौधे कहां से होते। 

पेड़ पौधे ना होते तो हम भी ना होते क्योंकि पेड़ पौधे खुद कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण करते हैं और ऑक्सीजन हमें प्रदान करते हैं। पेड़ पौधे हमें फल फूल, कई तरह का अनाज प्रदान करते हैं जो कि हम भोजन के रूप में उपयोग करते हैं। 

यदि सूरज ना होता तो पेड़ पौधे ना होते और यदि पेड़ पौधे ना होते तो जानवरों को, पशु पक्षियों को, हम सभी को भोजन कैसे मिल पाता। यदि सूरज ना होता तो पृथ्वी पर चारों ओर अंधेरा ही अंधेरा होता हमारा पहली बात तो कोई अस्तित्व ही ना होता और यदि होता तो हमारा जीवन अंधेरे में ही गुजरता। 

चारों ओर पृथ्वी पर अंधेरा ही अंधेरा होता, हम एक दूसरे को नहीं देख पाते बस स्पर्श कर पाते। सूरज ना होता तो मनुष्य कई सारी समस्याओं से गुजरता वास्तव में सूरज का अस्तित्व हमारे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। सूरज ना होता तो हमें गर्मी का एहसास भी नहीं होता, पृथ्वी पर चारों और ठंड जैसा माहौल होता लोगों को घर से बाहर निकलने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता।

पृथ्वी पर उपस्थित जीव जंतुओं को भोजन भी नहीं मिल पाता, सूरज ना होने की हम कल्पना करें तो वास्तव में किसी भी जीव जंतु, पशु पक्षियों का अस्तित्व संभव नहीं होता।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह लेख यदि सूरज न होता निबंध इन हिंदी  आप अपने दोस्तों में शेयर करे और हमें सब्सक्राइब करें धन्यवाद।

0 comments:

Post a Comment