Wednesday 6 July 2022

वन संरक्षण एवं पर्यावरण पर निबंध van sanrakshan aur paryavaran par nibandh

वन संरक्षण एवं पर्यावरण पर निबंध 

प्रस्तावना- वन संरक्षण हम सभी के लिए जरूरी है क्योंकि वन हमारे लिए अनमोल है इसी तरह पर्यावरण का हमारे जीवन में भी काफी ज्यादा महत्व है। हमें वन संरक्षण करना चाहिए एवं अपने पर्यावरण को भी स्वच्छ रखना चाहिए। 

पर्यावरण की ओर हमें विशेष ध्यान देना चाहिए। पर्यावरण में उपस्थित चीजों को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए, वन संरक्षण एवं पर्यावरण हमारे लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है।

वन संरक्षण एवं पर्यावरण- वन संरक्षण आज के समय में काफी ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है। आज हम देखें की शहर तेजी से विकसित हो रहे हैं, शहरीकरण के इस दौर में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है जिस वजह से वन संरक्षण करना बेहद जरूरी है। 

यदि हम वन संरक्षण करेंगे तो हमें कई सारे फायदे हो सकते हैं। हम वन संरक्षण करके वन्य जीवो को बचा सकते हैं, वन संरक्षण करके हम वनों से प्राप्त कई चीजें जैसे की लकड़ी, गोंद, फल फूल आदि प्राप्त कर सकते हैं। 

वन ही वर्षा को आकर्षित करते हैं, वन संरक्षण करके हम वर्षा को आकर्षित कर सकते हैं वास्तव में वन संरक्षण आज के समय की जरूरत है इसी तरह पर्यावरण को बचाना भी काफी ज्यादा जरूरी है। पर्यावरण में उपस्थित पेड़ पौधे, नदी, तालाब, जीव जंतु सभी पर्यावरण के अंतर्गत आते हैं। 

हमें चाहिए कि हम पर्यावरण की रक्षा करें पर्यावरण में उपस्थित नदी तालाब को गंदा ना करें, उन्हें स्वच्छ बनाए रखें, हम वायु प्रदूषन ना करें। आज के समय में हम देखते हैं कि कई सारे वाहन जो धुआं फेंकते हैं जिनकी वजह से पर्यावरण काफी ज्यादा प्रदूषित होता है ऐसे वाहनों का हमें निषेध करना चाहिए

ऐसे बाहनो की जगह हम बिना धुएं वाले वाहनों का उपयोग कर सकते हैं। हमें चाहिए कि हम पेड़ पौधों की रक्षा करें उनकी कटाई बिल्कुल भी ना करें हमें चाहिए कि हम पशु पक्षी आदि की रक्षा करें यह हमारा कर्तव्य है। हमें चाहिए कि हम मृदा को प्रदूषित ना होने दें। आज मृदा प्रदूषण की वजह से किसानों को कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 

खेती किसानी ठीक तरह से नहीं हो पा रही है हमें इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए वास्तव में हमें वन संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा करना जरूरी है 

उपसंहार- वन संरक्षण जिस तरह से बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है उसी तरह पर्यावरण की सुरक्षा करना भी हमारे लिए जरूरी है जिस दिन हम इन दोनों चीजों की रक्षा करने लगेंगे उस दिन वास्तव में हम बहुत कुछ प्राप्त कर सकेंगे और आने वाले नुकसान से भी हम बच सकेंगे।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह आरतीकल वन संरक्षण एवं पर्यावरण पर निबंध आप अपने दोस्तों में शेयर करें धन्यवाद।

0 comments:

Post a Comment