Wednesday 6 July 2022

मानव सेवा ही सच्ची सेवा है निबंध Manav seva hi sachi seva hai essay in hindi

मानव सेवा ही सच्ची सेवा है निबंध 

प्रस्तावना- मानव सेवा ही सच्ची सेवा है वास्तव में हम सभी यदि मानव की सेवा करें तो इससे बड़ी सेवा कोई दूसरी नहीं हो सकती लेकिन आज के समय में इस तरह की कई बातें सुनने को मिलती हैं कि लोगों के लिए मानव सेवा करना कोई जरूरी नहीं रह गया है। हम सभी को मानव सेवा को सच्ची सेवा समझकर मानव सेवा करना चाहिए।

मानव सेवा ही सच्ची सेवा- हम सभी को मानव सेवा करने की ओर पहल करना चाहिए क्योंकि मानव सेवा से बढ़कर कोई भी सेवा नहीं हो सकती। आज के समय में कई जगह ऐसा देखा जाता है कि मानव मानव की सेवा करने की बजाय मानव के साथ दुर्व्यवहार करता है जिस वजह से समाज में कई तरह की समस्याएं सामने आती हैं और समाज पर इसका बहुत ही ज्यादा दुष्प्रभाव होता है। 

हम सभी को चाहिए कि हम मानव सेवा को ही सच्ची सेवा समझें। जो व्यक्ति मानव सेवा ही सच्ची सेवा समझता है उसके प्रशंसक भी बहुत से होते हैं। वह जो भी कार्य करता है उसमें बड़ी से बड़ी सफलता हासिल कर पाता है क्योंकि मानव सेवा वास्तव में सच्ची सेवा होती है।

मनुष्य को सच्ची सेवा मानव सेवा को ही समझनी चाहिए क्योंकि मानव सेवा करने से हमें पुण्य की प्राप्ति होती है और हम जीवन में अपने कार्य क्षेत्रों में आगे बढ़ते हैं, बहुत सारे हमारे दोस्त भी बनते हैं, हम किसी भी विकट परिस्थिति में होते हैं तो लोग हमारी मदद करने के लिए आगे आते हैं

लेकिन यदि हम हमारे आसपास उपस्थित मनुष्यों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं तो मुसीबत के समय में हमारी मदद करने के लिए कोई भी नहीं आता है वास्तव में मानव सेवा ही सच्ची सेवा होती है। 

मनुष्य को मानव सेवा के लिए चाहिए कि वह एक दूसरे से अच्छा व्यवहार बनाए, हमेशा सत्य बोले और अहिंसा के मार्ग पर चलें, दूसरों के साथ मीठी वाणी बोले और गरीब, बेसहारा लोगों की मदद करें यही वास्तव में सच्ची सेवा होती है इसी से हम बहुत कुछ लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

पहले के समय में कई सारे हमारे राजा महाराजा मानव सेवा को अपना सर्वश्रेष्ठ धर्म समझते हुए आए हैं हमें भी मानव सेवा को सर्वश्रेष्ठ धर्म यानी मानव सेवा को सच्ची सेवा समझनी चाहिए।

उपसंहार- मानव सेवा वास्तव में सच्ची सेवा है जो भी मानव सेवा करता है वह कई क्षेत्रों में आगे बढ़ता है और उसके जानने वाले भी कई सारे होते हैं, लोग उसकी प्रशंसा करने से कभी भी नहीं चूकते। वह व्यक्ति अपने परिवार में, अपने समाज में, अपने देश में पहचान बनाता है।

दोस्तों हमारे इस आर्टिकल मानव सेवा ही सच्ची सेवा है निबंध को शेयर करें।

0 comments:

Post a Comment