Monday 6 June 2022

प्रातः काल योग करते लोग निबंध Pratahkal yog karte log par nibandh

प्रातः काल योग करते लोग निबंध 

आज के इस आर्टिकल में हम पढ़ेंगे प्रातकाल योग करते लोग पर निबंध तो दोस्तों चलिए आज के हमारे इस आर्टिकल को पढ़ते हैं 

हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में योग का काफी ज्यादा महत्व है। योग करने से मानसिक संतुलन भी ठीक रहता है और शरीर भी स्वस्थ रहता है। हर किसी को सुबह सुबह योग करने की आदत डालनी चाहिए। 

आज के समय में हम देखे हैं तो केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई सारे देश योग का महत्व समझने लगे हैं और सुबह-सुबह कई सारे लोग योग करते हैं। मैं भी सुबह सुबह अक्सर भ्रमण करने के लिए आसपास के इलाके में जाता हूं। 

हमारे घर के पास में ही एक पार्क है, जहां पर कई तरह के पेड़ पौधे, फूल आदि लगे हुए हैं और इस पार्क में पीछे की तरफ पानी भी भरा हुआ है। सुबह सुबह जब मैं आता हूं तो मैं देखता हूं कि कई सारे लोग पार्क के बीचो बीच एक स्थान पर बैठे हुए रहते हैं वहां पर एक व्यक्ति सबसे आगे की तरफ बैठा रहता है और वह सभी को योग करना सिखाते हैं। 

वह योग के कई अभ्यास करना सिखाते हैं और लगभग 30 मिनट वह यह योगाभ्यास करना सिखाते हैं, इस योगाभ्यास को करने के लिए कई सारे लोग आते हैं। उस पार्क का ग्राउंड बहुत लंबा चौड़ा है लेकिन इतने सारे लोग योगाभ्यास सीखने के लिए आते हैं कि उस ग्राउंड की जगह पूरी भर जाती है और लोग ग्राउंड के बाहर भी बैठकर इस योगाभ्यास को करते हैं। वास्तव में यह योगाभ्यास सुबह नियमित रूप से करना काफी लाभ पहुंचाता है। हर किसी को योगाभ्यास करना चाहिए।

मैं अक्सर सुबह-सुबह उस पार्क में भ्रमण करने के लिए जाता हूं और योगाभ्यास करने वालों की संख्या दिन-पतिदिन बढ़ती जा रही है। अब मैंने भी उनके साथ में योगाभ्यास करने का निर्णय ले लिया है मैं भी नियमित रूप से उस पार्क में लोगों के साथ में योगाभ्यास किया करूंगा। सुबह-सबह 6:00 बजे से पहले ही वह सभी लोग योगाभ्यास करने लगते हैं। 

योगाभ्यास करने से उनके शरीर को काफी ज्यादा लाभ भी मिला है और वह सभी दिनभर तंदुरुस्ती महसूस करते हैं वास्तव में हम सभी को भी योगाभ्यास करने के लिए समय निकालना चाहिए जिससे हम भी मन एवं तन से तंदुरुस्त रहें।

दोस्तों हमारे इस आर्टिकल प्रातः काल योग करते लोग निबंध को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और हमें सब्सक्राइब करें धन्यवाद।

0 comments:

Post a Comment