Saturday 25 June 2022

मानवता पर निबंध Humanity essay in hindi language

मानवता पर निबंध

प्रस्तावना- मानव के लिए मानवता बहुत ही महत्वपूर्ण होनी चाहिए क्योंकि जिस मनुष्य के अंदर मानवता होती है वह मनुष्य काफी तेजी से प्रगति की ओर अग्रसर करता है और मानवता के बगैर मानव जीवन में कुछ भी अच्छा नहीं कर पाता।

मानव के अंदर मानवता के गुण- मानव के अंदर मानवता के कई सारे गुण होने चाहिए तभी एक मानव मानव कहलाता है। मानव को चाहिए कि वो सत्य के मार्ग पर चलें, अहिंसा अपनाए और जानवरों पशु पक्षियों आदि को किसी भी तरह का नुकसान ना होने दें, अपने से बड़ों का आदर करें, छोटो से प्रेम करें, अपना स्वभाव मीठा बनाएं, दयालुता को अपना सर्वश्रेष्ठ गुण बनाएं और जीवन में हमेशा दूसरों की मदद करें यही मानवता है। 

यदि मानव के अंदर इतने सारे यह गुण होते हैं तो उसके अंदर मानवता होती है लेकिन इसके विपरीत यदि कोई व्यक्ति ना तो दूसरों की मदद करता है ना ही ईमानदारी से कार्य करता है और अच्छा व्यवहार भी लोगों के साथ नहीं अपनाता, पशु पक्षियों आदि को नुकसान पहुंचाता है, दूसरों का अनादर करता है और कटु वाणी बोलता है वह जीवन में ना तो कभी आगे बढ़ता है और उसके अंदर मानवता बिल्कुल भी नहीं होती है।

दरअसल मानवता मनुष्य के अच्छे गुणों को कहते हैं। आज के समय में हम देखते हैं कि ज्यादातर लोग अपनी मानवता को नहीं समझते और अवगुणों को अपनाते हैं। आज के समय में मानव को मानवता अपनानी चाहिए तभी हम जीवन में कुछ बड़ा कर सकते हैं।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह आर्टिकल मानवता पर निबंध आप अपने दोस्तों में शेयर करें और हमें सब्सक्राइब करें धन्यवाद।

0 comments:

Post a Comment