Sunday 8 May 2022

मेरा पसंदीदा शहर मुंबई पर निबंध Essay on my favourite city mumbai in hindi

Essay on my favourite city mumbai in hindi

दोस्तो नमस्कार, कैसे हैं आप सभी दोस्तों आज हम आपके लिए लाए हैं मेरा पसंदीदा शहर मुंबई के बारे में तो चलिए पढ़ते हैं आज के हमारे इस आर्टिकल को 

मेरा पसंदीदा शहर मुंबई है वैसे तो मैं भारत देश के कई महानगरों में घूमा हूं लेकिन मेरा सबसे पसंदीदा शहर मुंबई है। मुंबई महाराष्ट्र में आता है यह महाराष्ट्र की राजधानी है। 

कई सारे लोग मुंबई को सपनों का शहर भी कहते हैं क्योंकि यहां पर सबसे बड़े सिनेमा उद्योग हैं एवं कई ऐसी घूमने वाली जगह है जहां पर लोग यदि एक बार जाते हैं तो वह बार-बार जाना चाहते हैं।

मुंबई को भारत का प्रवेश द्वार भी कहते हैं मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया है जहां पर मैं कई बार घूम कर आया हू, यह बहुत ही लोकप्रिय पर्यटक स्थल है मैं इस जगह पर बार-बार घूमना चाहता हूं।

मुंबई में प्रमुख मंदिरों में से एक है सिद्धिविनायक का मंदिर जहां पर बहुत से श्रद्धालु हमेशा जाते रहते हैं। मुंबई सपनों का शहर है यहां पर बहुत सारे लोग सपने देखते हैं और अपने सपनों को साकार करने की कोशिश करते हैं लेकिन इस शहर में बहुत ही कम लोग अपने सपनों को साकार कर पाते हैं क्योंकि आज के समय में बहुत ही ज्यादा प्रतिस्पर्धा हो चुकी है।

मुंबई को हम बॉम्बे भी कहते हैं, भारत देश का सबसे अमीर शहर मुंबई ही माना जाता है क्योंकि मुंबई में बड़े-बड़े सुपरस्टार, क्रिकेटर, बड़े-बड़े उद्योगपति सभी रहते हैं। यहां पर मानसून के दौरान बहुत ही अच्छी वर्षा होती है वहां का मौसम मुझे अपनी ओर खींचता है।

मुंबई का नाम दो शब्दों से मिलकर बना होता है मुंबा और आई वास्तव में मुंबई शहर की हम जितनी जगह तारीफ करें उतनी कम है, यहां बहुत ही ऐसो आराम है लेकिन यह एक बहुत ही अमीर शहर है।

मुंबई शहर सिर्फ भारतीय दर्शकों को ही नहीं बल्कि विदेशी  पर्यटकों को भी काफी आकर्षित करता है यहां पर कई त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाए जाते हैं। गणेश चतुर्थी के दिन शहर में जगह-जगह बहुत ही विशाल पांडाल लगाए जाते हैं  जहां पर बहुत सी जनसंख्या एकत्रित होती है।

भगवान  गणेश जी की विशाल मूर्ति की यहां पर स्थापना होती है यहां पर  एक एसेल वर्ल्ड पार्क भी है जो लोगों को काफी पसंद आता है वास्तव में मुंबई शहर में ऐसे कई पर्यटक स्थल हैं जहां पर कई सारे लोग भ्रमण करने के लिए जाते हैं  हर कोई व्यक्ति यहां पर बार-बार घूमने जाना चाहता है।

दोस्तो मेरे द्वारा लिखा है आरती कल आप अपने दोस्तों में शेयर करें और हमें सब्सक्राइब करें जिससे इसी तरह के बेहतरीन आरतीकल हम आपके लिए ला सकें।

0 comments:

Post a Comment